तलाक के 5 महीने में हार्दिक पांड्या की लाइफ में 4 महिलाओं की एंट्री, एक ने तो प्यार में सारी हदें की पार

Hardik Pandya Love Affairs: भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या जब से मॉडल और एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक से अलग हुए हैं तब से उनके रिश्ते के बारे में जमकर चर्चा हो रही है। पत्नी नताशा से तलाक लेने के बाद से उनका नाम कई हसीनाओं के साथ जुड़ चुका है।

हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक का तलाक
आपको बता दें कि हार्दिक पांड्या और नताशा ने साल 2020 में शादी की थी। इसके बाद दोनों ने अपने बेटे अगस्त्य का वेलकम किया था। वहीं साल 2024 में दोनों का तलाक भी हो गया है। हार्दिक पांड्या और नताशा का टूटा रिश्ता जुलाई 2024 में ही हार्दिक पांड्या और नताशा ने एक ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी कर तलाक की घोषणा की थी।

Hardik Pandya Love Affairs

हार्दिक पांड्या की जिंदगी में हसीनाओं की एंट्री
हालांकि हार्दिक और नताशा अपने बेटे अगस्त्य की परवरिश मिलजुल कर ही करेंगे। आपको बता दें कि नताशा स्टेनकोविक से अलग हुए हार्दिक पांड्या को अभी सिर्फ 5 महीने ही हुए हैं और इसी बीच उनका नाम कई हसीनाओं के साथ जुड़ चुका है।

हार्दिक पांड्या की शादी की तैयारी!
हार्दिक पांड्या के साथ जिन हसीनाओं का नाम जोड़ा जा रहा है उनका कनक्शेन ग्लैमर वर्ल्ड से है। इसी बीच ऐसी अफवाहें उड़ रही हैं कि भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या एक बार फिर शादी करने की तैयारी कर रहे हैं और इस बार उनका नाम हॉलीवुड एक्ट्रेस काइली जेनर के साथ जोड़ा जा रहा है।

आइए आपको बताते हैं कि तलाक के 5 महीने में ही रंगीन मिजाजी हार्दिक पांड्या का किन किन हसीनाओं के साथ नाम जोड़ा गया है-

हार्दिक पांड्या और अनन्या पांडे

-हार्दिक पांड्या का नाम सबसे पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे के साथ जोड़ा जा रहा था। मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के मौके पर हार्दिक और अनन्या को एक दूसरे के साथ डांस करते हुए देखा गया था।
-सिर्फ इतना ही नहीं इस मौके पर अनन्या और हार्दिक एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते भी नजर आए थे। हालांकि दोनों ने इस बारे में कुछ भी नहीं कहा है।

हार्दिक पांड्या और जैस्मिन वालिया

-कहा जा रहा था कि क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने नताशा को तलाक देने के बाद कुछ समय तक जैस्मिन वालिया को डेट किया था।
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हार्दिक और अनन्या वेकेशन के लिए साथ में ग्रीस गए थे। ये अफवाहें तब शुरू हुई थीं जब ग्रीस में एक ही पूलसाइड से दोनों की एक सी तस्वीरें सामने आई थीं।
-जैस्मिन वालिया एक ब्रिटिश सिंगर और टीवी पर्सनैलिटी हैं। म्यूजिक इंडस्ट्री में भी जैस्मिन वालिया ने अपनी एक खास जगह बनाई है।

हार्दिक पांड्या और इशिता राज

-वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस इशिता राज ने खुद हार्दिक पांड्या के लिए अपने प्यार का इजहार किया था। इशिता राज फिल्म 'प्यार का पंचनामा' में नजर आई थीं।
-इशिता राज ने साफ कहा था कि वह हार्दिक पांड्या के प्यार में पागल हैं। उन्होंने कहा था- हार्दिक एक महान क्रिकेटर और ऑल राउंडर हैं। उन्हें बैटिंग करता देखना बहुत मजेदार होता है। मैं उनसे प्यार करती हूं। मैं उनसे शादी तक कर सकती हूं।

हार्दिक पांड्या और काइली जेनर

-ऐसी अफवाहें उड़ रही हैं कि हार्दिक पांड्या एक बार फिर शादी करने की तैयारी कर रहे हैं और इस बार उनका नाम हॉलीवुड एक्ट्रेस काइली जेनर के साथ जोड़ा जा रहा है।
-कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि हार्दिक पांड्या और मशहूर मॉडल और एक्ट्रेस काइली जेनर आईपीएल सीजन शुरू होने से पहले शादी करने की योजना बना रहे हैं। हालांकि ये दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को फॉलो नहीं करते हैं, जिससे इस शादी की अफवाहों पर शक हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+