हार्दिक-नताशा नहीं करना चाहते पैचअप? करीबी दोस्त ने बताया रिश्ते का सच, किया हैरान कर देने वाला खुलासा

Hardik Pandya Natasa Stankovic: भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या इन दिनों काफी चर्चा में हैं। टी-20 वर्ल्डकप में उनकी शानदार परफॉर्मेंस के बाद फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया फैंस के अलावा तमाम बॉलीवुड सितारों ने हार्दिक को बधाई दी लेकिन उनकी पत्नी नताशा स्तांकोविक ने कोई पोस्ट नहीं किया।

टी-20 वर्ल्ड कप से पहले ही हार्दिक और नताशा के तलाक की खबरें सामने आ रही हैं। वहीं मैच के दौरान क्रिकेटर की पत्नी ना उन्हें सपोर्ट करने पहुंची और ना ही उन्होंने जीत की बधाई के लिए कोई पोस्ट शेयर किया। जिसके बाद एक बार फिर कपल अपने तलाक को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच उनके करीबी दोस्त ने बड़ा खुलासा किया।

Hardik Pandya

टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के मुताबिक, नताशा और हार्दिक पांड्या के करीबी दोस्त ने बताया कि दोनों का अब वापस पैचअप करने का कोई भी इरादा नहीं है। कपल के दोस्त ने कहा कि, 'कोई नहीं जानता कि आने वालों दिनों में क्या होगा। लेकिन अभी जैसी स्थिति है उसे देखते हुए हार्दिक और नताशा के बीच सुलह नहीं होने वाली है। शायद अब दोनों का रिश्ता हमेशा के लिए खत्म हो चुका है।'

बता दें कि, नताशा और हार्दिक पांड्या ने अभी भी तलाक की अफवाहों पर चुप्पी साधी हुई है। दोनों के तलाक की खबरें तब आई थी जब नताशा ने अपने इंस्टाग्राम से हार्दिक संग सारी शादी की तस्वीरें डिली़ट कर दी थीं। हालांकि एक्ट्रेस ने उन फोटोज को केवल रिस्टोर किया था। इसके बाद जब टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद जहां सभी क्रिकेटर्स के घर वालों ने उनका शानदार स्वागत किया तो वहीं नताशा ने हार्दिक के लिए घर में कोई पार्टी नहीं रखी थी।

बता दें कि, हार्दिक पांड्या और नताशा की लव स्टोरी साल 2018 में शुरू हुई थी। इसके बाद दो साल एक दूसरे को डेट करने के बाद कपल ने साल 2020 में शादी कर ली। उस दौरान नताशा प्रेग्नेंट थीं और शादी के कुछ महीने बाद ही कपल ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। इसके बाद साल 2023 में कपल ने ग्रैंड वेडिंग रखी थी जिसकी कई सारी तस्वीरें वायरल हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+