नताशा से तलाक लेते ही हार्दिक पांड्या की जिंदगी में लौटी खुशी!, इस फेमस एक्ट्रेस ने किया प्यार का इजहार

Ishita Raj Confessed Love For Hardik Pandya: बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल नताशा स्टेनकोविक और भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या पिछले काफी समय से खबरों में छाए हुए हैं। कुछ समय पहले ही दोनों ने तलाक की अनाउंसममेंट कर हर किसी को हैरान कर दिया था।

कई हसीनाओं से जुड़ा हार्दिक पांड्या का नाम
वहीं नताशा से अलग होने के बाद से क्रिकेटर हार्दिक पांड्या को लेकर लोग तरह तरह की बातें कर रहे हैं। हार्दिक पांड्या के साथ कई हसीनाओं का नाम भी जोड़ा जा रहा है, जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे और सिंगर जैस्मिन वालिया का नाम सामने आ चुका है।

hardik pandhya

हार्दिक पांड्या को लेकर इशिता ने कही ऐसी बात
फिलहाल एक फेमस एक्ट्रेस ने खुद हार्दिक पांड्या के लिए अपने प्यार का इजहार कर दिया है। हार्दिक के लिए अपने प्यार कर इजहार कर ये एक्ट्रेस सुर्खियों में आ गई हैं। ये एक्ट्रेस फिल्म 'प्यार का पंचनामा' में नजर आईं इशिता राज हैं। इशिता राज ने साफ कहा है कि वह हार्दिक पांड्या के प्यार में पागल हैं। इसके बाद से वह हर जगह छा गई हैं।

इशिता राज ने किया अपने प्यार का इजहार
इशिता राज ने फिल्मीज्ञान को दिए इंटरव्यू में हार्दिक पांड्या को लेकर अपने प्यार का इजहार किया है। उन्होंने कहा है कि हार्दिक उनके फेवरेट क्रिकेटर हैं। इशिता ने कहा- हार्दिक एक महान क्रिकेटर और ऑल राउंडर हैं। उन्हें बैटिंग करता देखना बहुत मजेदार होता है। मैं उनसे प्यार करती हूं, वो मेरे फेवरेट क्रिकेटर्स में से एक हैं। मैं उनसे शादी तक कर सकती हूं।

इशिता ने कहा- मुझे हार्दिक पांड्या पर क्रश है
इशिता राज ने ये भी बताया कि उन्हें हार्दिक पांड्या पर क्रश है और वो उन्हें बहुत पसंद करती हैं। वह हार्दिक के प्यार में डूबकी लगा रही हैं। आपको बता दें इशिता राज ने बॉलीवुड की फिल्मो में काम किया है। हाल ही में उनकी फिल्म 'वाइल्ड वाइल्ड पंजाब' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। इसके अलावा वह 'सोनू के टीटू की स्वीटी' और 'प्यार का पंचनामा' जैसी सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

जैस्मिन वालिया से जुड़ा था हार्दिक का नाम
कुछ दिनों पहले हार्दिक पांड्या का नाम सिंगर जैस्मिन वालिया से जुड़ा था। दोनों की वेकेशन की फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। इतना ही नहीं दोनों ने एक-दूसरे की फोटोज पर रिएक्ट भी किया था। हालांकि दोनों में से किसी ने भी डेटिंग को बात को कंफर्म नहीं किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+