Haq Box Office Collection Day 1: 'हक' की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, ओपनिंग डे पर हुई इतनी कमाई

Haq Box Office Collection Day 1: डायरेक्टर सुपर्ण वर्मा की कोर्टरूम ड्रामा फिल्म 'हक' गत 7 नवंबर 2025 (शुक्रवार) को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में इमरान हाशमी और यामी गौतम धर मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

फिल्म 'हक' को बताया मस्ट वॉच
रिलीज से पहले ही फिल्म ने ट्रेलर और कहानी की वजह से अच्छा खासा बज क्रिएट किया था। वहीं रिलीज के बाद इसे क्रिटिक्स और दर्शकों से पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिली है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इसे मस्ट वॉच फिल्म बताया है।

Haq Box Office Collection

फिल्म 'हक' की ओपनिंग डे की कमाई

हालांकि अच्छे रिव्यूज के बावजूद फिल्म 'हक' की बॉक्स ऑफिस ओपनिंग उम्मीद से कमजोर रही है। ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म 'हक' ने रिलीज के पहले दिन लगभग 1.36 करोड़ रुपये की कमाई की है।

बॉक्स ऑफिस ओपनिंग उम्मीद से कमजोर

ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिल सकता है और वीकेंड पर इसकी कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या मजबूत कंटेंट और दमदार परफॉर्मेंस 'हक' को अगले कुछ दिनों में रफ्तार दिला पाएंगे या नहीं।

क्या है फिल्म 'हक' की कहानी?

-फिल्म 'हक' की कहानी शाजिया (यामी गौतम धर) के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक घरेलू और अशिक्षित महिला है। वह एक सफल वकील अब्बास खान (इमरान हाशमी) से शादी करती है लेकिन शादी के कुछ सालों बाद अब्बास अपनी जिंदगी में दूसरी औरत लेकर आता है और फिर तीन तलाक देकर शाजिया से रिश्ता तोड़ देता है।

-इसके बाद शाजिया अपने अधिकारों और न्याय के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाती है। यही फिल्म का मुख्य संघर्ष है। 'हक' की कहानी शाह बानो बेगम केस (1985) से प्रेरित है, एक ऐतिहासिक मुकदमा जिसने भारत में मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों को नई दिशा दी थी।

-शाह बानो केस के बाद सुप्रीम कोर्ट ने तलाकशुदा मुस्लिम महिलाओं को भरण-पोषण का अधिकार दिया था। हाल ही में मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने शाह बानो की बेटी द्वारा दायर उस याचिका को खारिज कर दिया था जिसमें फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की गई थी। इसके बाद फिल्म बिना किसी कानूनी अड़चन के रिलीज हो पाई है।

दर्शकों और समीक्षकों ने दी ऐसी राय

फिल्म 'हक' को इसके सशक्त संवाद, गंभीर विषय और यामी गौतम की दमदार परफॉर्मेंस के लिए सराहा जा रहा है। वहीं इमरान हाशमी का किरदार भी कहानी में मजबूती जोड़ता है। कुल मिलाकर हक एक ऐसी फिल्म है जो मनोरंजन के साथ-साथ समाज में महिलाओं के अधिकारों और न्याय की लड़ाई पर गहरी छाप छोड़ती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+