Mother's Day Special: मां पर बनी बॉलीवुड की शानदार फिल्में, अभिनेत्रियों ने फूंक दी थी सारी जान
Bollywood films on Mother: मां पर बनी बॉलीवुड की कुछ फिल्में ऐसी हैं, जिनमें एक्ट्रेस ने शानदार रोल निभाया था। चलिये बात करते हैं उन फिल्मों और किरदारों के बारे में।

Mother's Day: आपने अकसर बड़े पर्दे पर मां के किरदार को बेहतरीन तरीके से निभाने वाली अभिनेत्रियों को तो देखा ही होगा। कई बार किरदार इस तरीके से निभाए जाते हैं कि रील और रीयल में फर्क करना ही मुश्किल हो जाए।
बॉलीवुड की बात करें तो मां के रोल को कई बार अभिनेत्रियों ने इस तरीके से निभाया है कि ये हमेशा के लिए अमर हो गए। चलिये बात करते हैं ऐसे ही कुछ रोल्स के बारे में, जो एक बार पर्दे पर आने के बाद हमेशा के लिए छा गए।
राखी
साल 1995 में आई फिल्म करन-अर्जुन तो किसे याद नहीं होगी। बॉलीवुड के दो बादशाहों सलमान और शाहरुख खान की ये फिल्म रिलीज होते ही गदर मचाने लगी थी। इस फिल्म में एक्टर्स के अलावा जो किरदार चर्चा में रहा था, वो था मां का। जी हां! फिल्म में मां का जो अटूट विश्वास दिखाया गया है, वो भावुक कर देने वाला है।
नर्गिस
मदर इंडिया में एक्ट्रेस नर्गिस ने जो किरदार अदा किया, उसकी जितनी तारीफ की जाए कम ही है। अपने बच्चों का पेट भरने के लिए एक मां क्या-क्या नहीं करती, ये इस फिल्म में दिखाया गया है। नर्गिस ने फिल्म में राधा का किरदार निभाया था।
रीमा लागू
हम साथ-साथ हैं फिल्म में रीमा लागू ने ममता का किरदार निभाया था। फिल्म की थीम लाइन संस्कार पर आधारित है और जिस तरह से मां पूरे परिवार को एकजुट करके रखती है। वो बेहद शानदार है। इसमें एक मां अपने बच्चों को खूब संस्कार सिखाती है।
निरूपा रॉय
फिल्म दीवार में निरूपा रॉय ने एक मां के किरदार में जो जान डाली थी, उसकी जितनी तारीफ हो शायद कम ही होगा। इसमें उन्होंने अमिताभ और शशि कपूर की मां का रोल अदा किया था। फिल्म में स्पष्ट तौर पर दिखाया गया है कि एक मां कैसे अपने बेटे को सही रास्ते पर लेकर आती है।
श्रीदेवी
मॉम फिल्म में देवकी सभरवाल का रोल निभाने वाली श्रीदेवी की एक्टिंग से कहा नहीं जा सकता कि ये फिल्म है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक मां अपनी रेप पीड़ित बच्ची को इंसाफ दिलाने के लिए सारी हदें पार कर जाती हैं। फिल्म में एक्ट्रेस का किरदार लोगों के लिए मिसाल बन गया।












Click it and Unblock the Notifications