Happy Ganesh Chaturthi 2021: बिग बी से लेकर अजय देवगन तक ने, ऐसे दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं

Happy Ganesh Chaturthi 2021: बिग बी से लेकर अजय देवगन तक ने, ऐसे दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं

मुंबई, 10 सितंबर: गणेश चतुर्थी की आज शुक्रवार से शुरुआत हो गई है। गणेश चतुर्थी को ज्ञान, समृद्धि और सौभाग्य के देवता भगवान गणेश की जयंती के रूप में हर साल मनाया जाता है। भगवान गणेश की गणेश चतुर्थी के दिन विधि-विधान से पूजा की जाती है। हमारे देश में किसी भी शुभ कार्य को करने से पहले भगवान गणेश की प्रथम पूजा की जाती है। 10 दिनों तक चलने वाले इस त्योहार की धूम 19 सितंबर, 2021 तक रहेगी। गणेश चतुर्थी महाराष्ट्र में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस त्योहार की रौनक बॉलीवुड सेलेब्रिटियों के घर में भी देखने को मिलती है। जैसे ही आज से गणेश चतुर्थी का सेलिब्रेशन शुरू बॉलीवुड और टेलीविजन सेलेब्स ने लोगों को इस पर्व की बधाई दी है। शिल्पा शेट्टी, नील नितिन मुकेश, दिव्यांका त्रिपाठी, सोनू सूद और अन्य सेलेब्रिटी पहले से ही बप्पा को घर ले आए हैं और आज त्योहार मनाने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, अनुपम खेर, अभिषेक बच्चन राहुल वैद्य, अर्जुन बिजलानी समेत अन्य कलाकारों ने भी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी हैं।

Ganesh Chaturthi

- अभिषेक बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा है, भगवान गणेश आपको हर आंसू से दे मुक्ति और हर प्रार्थना का दे जवाब! आप सबको गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं!

- अनुपम खेर ने लिखा है, आप सभी को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं।

-अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। जिसमें वह आशीर्वाद लेने के लिए लालबागचा राजा की मूर्ति के पास थे। तस्वीर को शेयर कर अजय ने कैप्शन में लिखा, "भगवान गणेश सभी चीजों के अग्रदूत हैं- शांति, समृद्धि, प्रगति, खुशी और स्वास्थ्य। आइए आज हमारे पसंदीदा देवता का स्वागत करने और प्रार्थना करने के लिए हाथ मिलाएं। गणपति बप्पा मोरया, हैप्पी गणेश चतुर्थी।

-अमिताभ बच्चन ने तस्वीर शेयर कर लिखा है, गणेश चतुर्थी की अनेक-अनेक शुभकामनाएं।

-वहीं नील नितिन मुकेश ने गणेश भगवान की घर लाते हुए की तस्वीर शेयर की है। तस्वीर को शेयर कर नील नितिन मुकेश ने लिखा है, गणपति बप्पा मोरया !! वह हर साल घर आते हैं। हम हर साल इस दिन का बेसब्री से इंतजार करते हैं। पापा घर में एक बच्चे की तरह हो जाते हैं, अपने चहेते बप्पा के घर आने का इंतजार करते हैं। गणपति के आने का जश्न मनाने के लिए परिवार महीनों पहले से तैयारी करना शुरू कर देता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+