Rekha ने शादीशुदा एक्टर से किया प्यार, एक्ट्रेस ने 3 बार रचाई शादी! किसके नाम का लगाती हैं सिंदूर?
Rekha Birthday Special: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस रेखा 10 अक्टूबर 2024 को अपना 70वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी और इंडस्ट्री सिक्का जमाया। रेखा बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार थीं। पर्दे पर शोहरत हासिल करने के अलावा रेखा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहीं।
रेखा का कई बड़े एक्टर्स के साथ नाम जुड़ा लेकिन आज भी अमिताभ बच्चन के साथ उनके रिश्ते के चर्चे होते हैं। बिग बी शादीशुदा थे लेकिन इसके बावजूद रेखा उन्हें दिल दे बैठीं। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया था और देखते ही देखते एक दूसरे के करीब आ गए। लेकिन जया की वजह से इस रिश्ते पर विराम लग गया।

अमिताभ बच्चन से रिश्ता टूटने के बाद रेखा ने अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला किया और फिर बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से शादी कर ली। लेकिन उनका ये रिश्ता भी ज्यादा नहीं चल पाया और शादी 7 महीने बाद ही उनके पति ने आत्महत्या कर ली। जिसका सारा आरोप रेखा पर लगा था।
रिपोर्ट्स की मानें तो, मुकेश अग्रवाल के बाद रेखा ने विनोद मेहरा को डेट किया। दोनों लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे। कहा जाता है कि दोनों ने गुपचुप शादी कर ली थी। लेकिन उनकी मां को रेखा बिल्कुल पसंद नहीं थी। जिसके बाद रेखा और विनोद मेहरा का रिश्ता खत्म हो गया था।
कहा ये भी जाता है रेखा और संजय दत्त ने शादी कर ली थी। इसका जिक्र जिक्र रेखा की बायोग्राफी में किया गया था। हालांकि रेखा और संजय दत्त ने इन खबरों को खारिज किया और कहा कि ये सब पूरी तरह से झूठ है। इसके अलावा संजय दत्त ने एक इंटरव्यू के दौरान भी इन खबरों का खंडन किया था।
70 साल की उम्र में रेखा आज भी सिंगल लाइफ जी रही हैं। लेकिन बावजूद इसके वह मांग में सिंदूर लगाती हैं। लोगों की मानें तो वह अमिताभ बच्चन के नाम का लगाती हैं। लेकिन रेखा ने खुद इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी थी और कहा कि, वह सिर्फ फैशन के लिए ही सिंदूर लगाती हैं।
ये भी पढ़ें: रेखा को न मिला प्यार, न पैदा हुआ बच्चा, 3 महीने में ही पति ने...., Rekha की जिंदगी की वो दर्दनाक दास्तां












Click it and Unblock the Notifications