कॉमेडी के बादशाह हैं डायरेक्टर प्रियदर्शन, 'हेरा फेरी' समेत इन सुपरहिट फिल्मों के लिए हैं मशहूर
फिल्म डायरेक्टर प्रियदर्शन को अपनी बेहतरीन फिल्मों के लिए जाना जाता है। जिसके लिए उन्हें कई पुरस्कारों से नवाजा गया है।
Happy Birthday Priyadarshan: फिल्म डायरेक्टर प्रियदर्शन को कॉमेडी का 'बादशाह' कहा जाता है। उन्होंने अपने करियर में मलयालम और हिंदी फिल्मों का निर्देशन किया। पहले वह किसी गंभीर मुद्दे पर स्टोरी बनाते थे लेकिन उनकी फिल्मों को कुछ खास पसंद नहीं किया जाता था। लेकिन, जब साल 2000 में उन्होंने फिल्म हेरी-फेरी बनाई तो इस फिल्म से उनके करियर में एक नया मोड़ आया। आज यानी 30 जनवरी को प्रियदर्शन अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं ऐसे में हम आपको उनके करियर से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से बताने वाले हैं।

प्रियदर्शन की सुपरहिट फिल्में
प्रियदर्शन पिछले कई सालों से बॉलीवुड को ब्लॉबस्टर फिल्में दे रहे हैं। उन्होंने अपने करियर में भागमभाग, चुप चुप के, ढोल और भूल भूलैया जैसी बेहतरीन फिल्मों को डायरेक्ट किया। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि कॉमेडी फिल्मों पर काम करने के लिए उन्हें ये सलाह मशहूर डायरेक्टर डेविड धवन ने दी थी।

साउथ सिनेमा में भी आजमाया हाथ
प्रियदर्शन की इन फिल्मों को आज भी काफी पसंद किया जाता है। उन्होंने इन सुपरहिट फिल्मों में काम करने के बाद साउथ सिनेमा में काम किया। उन्होंने पेयुन्नु मद्दलम कोट्टुन्नु, थलवट्टम, वेल्लानाकलुड़े नाडु जैसी कई फिल्में बनाई हैं। हालांकि साउथ इंडस्ट्री में काम करने के 8 साल बाद उन्होंने फिल्म 'हंगामा 2' से बॉलीवुड में वापसी की।

भूल-भुलैया 2 में भी किया काम
इसके अलावा उन्होंने हाल ही में फिल्म भूल-भुलैया 2 में काम किया। हालांकि इस फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया था। लेकिन, अक्षय कुमार की भूल भुलैया के आगे उसका ये सीक्वल कमाल का था। कोरोना काल के बाद रिलीज इस कॉमेडी फिल्म को देख फैंस काफी खुश हुए। साथ ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की।

पद्मश्री से किया गया सम्मानित
अब बात करते हैं प्रियदर्शन को फिल्मों के लिए मिले शानदार पुरस्कार की। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में शानदार काम किया और इसके लिए उन्हें कई अवॉर्ड्स से नवाजा गया। साल 2007 में उन्हें तमिल फिल्म कांचीवरम के लिए नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद उन्हें 2012 में पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है। फिल्मों के बाद अब प्रियदर्शन वेब सीरीज के लिए भी काम कर रहे हैं।

एक्शन फिल्मों में भी किया काम
प्रियदर्शन को यूं ही कॉमेडी का बादशाह नहीं कहा जाता। उनकी फिल्में आज भी फैंस द्वारा पसंद की जाती हैं। जब उन्होंने पहली बार फिल्म हेरा फेरी बनाई तो वह बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। इसके अलावा उन्होंने कई एक्शन फिल्मों का भी निर्माण किया। जिसके लिए उन्हें तीन बार राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।












Click it and Unblock the Notifications