सिंगर Shaan ने शेयर किया SRK का शानदार VIDEO,कहा-' प्यार होता है दीवाना सनम'

नई दिल्ली, 02 नवंबर। आज बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपनी बेहतरीन फिल्मों के जरिए लोगों के दिलों पर राज करने वाले शाहरुख खान को सुबह से उनके फैंस और उनके दोस्त जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं लेकिन सिंगर शान ने जिस तरह से शाहरुख को जन्मदिन की बधाई दी है, वो बहुत ही अनोखा है।

 'तुझे देखा तो ये जाना सनम'

'तुझे देखा तो ये जाना सनम'

शान ने अपने फेसबुक पेज पर शाहरुख का एक वीडियो शेयर किया है, जो कि उनके हिट गीत 'तुझे देखा तो ये जाना सनम' का है लेकिन इस गाने में आवाज कुमार शानू की नहीं बल्कि शान की है। इस वीडियो में शाहरुख का अंदाज अलग लेकिन दिल को छू लेने वाला है।

जन्मदिन मुबारक हो राजाओं के राजा ❤️

इसी के साथ ही शान ने बहुत ही खूबसूरत पोस्ट भी लिखी है। शान ने लिखा है कि '@shaan.is.love .. Shilpa .. For the King of Hearts @iamsrk , जन्मदिन मुबारक हो राजाओं के राजा ❤️👑 हम आशा करते हैं कि खुशी हमेशा आपके दिल पर राज करेगी और अब कुछ भी आपको कभी परेशान नहीं करेगा।'

'भगवान का शुक्र है कि काले दिन सफेद हो गए'

'भगवान का शुक्र है कि काले दिन सफेद हो गए'

'आपने हमारे लिए बेहद खूबसूरत पल बनाए, मेरे लिए चार साल की उम्र से लेकर अब तक आप रोल मॉडल रहे हैं, आप फैमिली मैन हैं, आपने हमें हमेशा प्यार करना और प्यार में पड़ना सिखाया, आपने सभी को धैर्य, क्षमा और शक्ति की शिक्षा दी...भगवान का शुक्र है कि काले दिन सफेद हो गए। हमेशा स्वस्थ और खुश रहें ❤️❤️❤️ जन्मदिन मुबारक होSRK ❤️.' शान की ये पोस्ट और वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं और लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।

वायरल हुई शान की शानदार पोस्ट

वायरल हुई शान की शानदार पोस्ट

केवल शान ही नहीं बल्कि कई फिल्मी सितारों ने शाहरुख को जन्मदिन की बधाई दी है। शाहरुख के अजीज दोस्त करण जौहर ने भी उनके लिए एक खूबसूरत पोस्ट लिखी है।

'मैं उनसे पहली बार करण अर्जुन के सेट पर मिला'

उन्होंने लिखा कि 'मैं उनसे पहली बार करण अर्जुन के सेट पर मिला था, तब मुझे नहीं लगा था कि मैं एक ऐसे व्यक्ति से मिलने जा रहा हूं जो मेरे जीवन, मेरे करियर और मेरे अस्तित्व को आकार देगा।' करण ने उनकी बुद्धि और कौशल की तारीफ करते हुए उनके साथ काम करने को खुद का सौभाग्य बताया है।

' आप भरपूर प्यार के हकदार हैं'

' आप भरपूर प्यार के हकदार हैं'

करण ने आगे लिखा है कि 'शाहरुख एक एक अतुलनीय पिता ... एक रॉक सॉलिड पति ... एक प्यार करने वाला भाई और एक अपरिहार्य मित्र .... वह सब कुछ है और भी बहुत कुछ ... आपको बहुत प्यार भाई ... आप भरपूर प्यार के हकदार हैं। जन्मदिन मुबारक! । ❤️❤️❤️ जन्मदिन मुबारक हो!'

यहां देखें VIDEO

यहां देखें करण जौहर की पोस्ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+