35 साल की हुईं बॉलीवुड 'क्वीन' कंगना रनौत, इश्क में खाया हमेशा धोखा, कभी मारी गईं तो कभी धमकाई गईं

नई दिल्ली, 23 मार्च। आज बॉलीवुड 'क्वीन' कंगना रनौत का 35वां जन्मदिन है। अपने दम पर बॉलीवुड में अलग पहचान बनाने वाली कंगना बिंदास और बेबाकी की जीती-जागती मिसाल हैं। कंगना इस वक्त इंडियन सिनेमा की सबसे मंहगी अभिनेत्रियों में शामिल हैं। हिमाचल की इस बेटी ने अपने किरदार से हर बार लोगों को चौंकाया है, चाहे वो 'तनु वेड्स मनु' हो, 'गैंगस्टर' हो, 'फैशन' हो या फिर 'क्वीन' , कंगना का हर रोल लोगों के दिल-दिमाग पर दस्तक दे गया और इसी के साथ ही वो देश की टॉप अभिनेत्रियों की लिस्ट में शूमार हो गईं।

कंगना को निजी जिंदगी में काफी धोखे मिले

कंगना को निजी जिंदगी में काफी धोखे मिले

लेकिन पर्दे पर बेहतरीन किरादर निभाने वाली कंगना को निजी जिंदगी में काफी धोखे मिले लेकिन अभिनेत्री ने कभी भी इन धोखों को राज नहीं रखा बल्कि इस बारे में उन्होंने हमेशा खुलकर बात की। कंगना ने कभी भी अपने रिश्ते को दुनिया से छुपाने की कोशिश नहीं की, बल्कि उनका जो भी रिश्ता जिसके साथ था और जैसा भी था, वो उन्होंने दुनिया के सामने वैसे ही रखा।

आदित्य पंचोली ने कंगना पर हाथ उठाया था

आदित्य पंचोली ने कंगना पर हाथ उठाया था

अपने करियर के शुरुआती दिनों में जब कंगना बॉलीवुड में अपने आप को स्थापित करने की कोशिश कर रही थीं, उस वक्त उन्हें एक्टर आदित्य पंचोली का साथ मिला। उम्र में कंगना से 22 साल बड़े आदित्य ने कंगना से पहले अपने मैरिड लाइफ के बारे में काफी कुछ झूठ बोला था। कंगना और आदित्य के रिलेशन को लेकर पंचोली के घर पर कई बार तमाशे हुए थे लेकिन जब कंगना को सच का पता चला तो उन्होंने आदित्य से अलग होने की कोशिश थी, जिस पर आदित्य पंचोली ने उन्हें कई बार शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। हालांकि लंबी जदोजहद के बाद जब वो इस रिलेशनशिप से बाहर आईं तो उन्होंने पंचोली को लेकर कई खुलासे किए, जैसे कि वो उन्हें मारते थे वगैरह वगैरह।

काला जादू करती थीं कंगना: अध्य्यन सुमन

काला जादू करती थीं कंगना: अध्य्यन सुमन

केवल आदित्य पंचोली ने ही नहीं बल्कि कंगना का नाम एक्टर अध्य्यन सुमन से जुड़ा था। दोनों रिलेशिनशिप में थे। दोनों की की पहली मुलाकात राज 2 के सेट पर हुई थी। इन दोनों ने एक साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2010 में अपने रिश्ते को खत्म कर दिया और इसके बाद अध्ययन ने कंगना के बारे में काफी अजीब बातें बताई थीं, जैसे कि कंगना काला जादू करती हैं और उनके साथ मारपीट करती हैं।

ऋतिक रोशन और कंगना का था रिश्ता?

ऋतिक रोशन और कंगना का था रिश्ता?

अध्ययन से अलग होने के बाद कंगना का नाम एक्टर ऋतिक रोशन से भी जुड़ा। कंगना ने खुले मंच से कहा कि वो और ऋतिक रिलेशनशिप में थे और दोनों का रिश्ता शादी तक पहुंचा था लेकिन फिर एक्टर सारी बातों से पलट गए। दोनों के बीच का ईमेल कांड जबरदस्त चर्चा में रहा है और अब ये मामला कोर्ट में हैं। कंगना का कहना है कि ऋतिक के खिलाफ बोलने पर उन्हें कई बार धमकाया गया, जिसमें मशहूर लेखक-गीतकार जावेद अख्तर और मशहूर अदाकारा शबाना आजमी का नाम भी शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+