Kajol Birthday: अजय देवगन से पहले काजोल थीं इस एक्टर की दीवानी, कभी नहीं बता पाईं अपनी दिल की बात

Happy Birthday Kajol: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल और उनके पति अजय देवगन की लव स्टोरी किसी फिल्म से कम नहीं है। आज भी इंडस्ट्री में इस जोड़ी को सबसे हिट जोड़ियों में माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अजय देवगन से पहले काजोल एक सुपरस्टार को दिल दे बैठी थीं। लेकिन एक्ट्रेस कभी उन्हें अपनी फीलिंग्स के बारे में बता नहीं पाईं।

अजय देवगन से पहले इस एक्टर की दीवानी थीं काजोल
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल का आज यानी 5 अगस्त को 49वां जन्मदिन है। उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। ऐसे में आज हम आपको उनकी लाइफ से जुड़े कुछ अनसुने किस्से बताएंगे। एक वक्त था जब काजोल और अजय देवगन की ऑन स्क्रीन जोड़ी ने बड़े पर्दे पर धमाल मचाया हुआ था। लेकिन इस दौरान एक्ट्रेस का दिल एक एक्टर पर आ गया था। इस बात का खुलासा फेमस फिल्ममेकर करण जौहर ने किया था जो कि काजोल के बेस्ट फ्रेंड हैं।

Kajol

गलियों के लगाती थी चक्कर
करण जौहर ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था कि अजय देवगन से पहले काजोल अक्षय कुमार की दीवानी थीं। इतना ही नहीं एक्टर की एक झलक पाने के लिए काजोल अक्सर मुंबई की गलियों के चक्कर भी लगाती थीं। ये बात साल 1991 की है जब अक्षय कुमार की फिल्म 'हिना' का प्रीमियर था। तब करण जौहर ने काजोल की मदद की थी लेकिन एक्ट्रेस उन्हें अपने दिल की बात नहीं कह पाईं।

करण जौहर ने किया खुलासा
करण जौहर ने यह भी कहा था कि, काजोल एकमात्र ऐसी एक्ट्रेस थी जो मन ही मन अक्षय कुमार को दिल से चाहने लगी थीं। एक्ट्रेस खिलाड़ी के हैंडसम लुक को देखकर दिल हार बैठीं थीं। बताते चलें कि, काजोल को अक्षय उनकी पहली 'सौगंध' की रिलीज के दौरान बहुत पसंद आए थे। जिसके बाद काजोल चाहती थीं कि उनकी अक्षय कुमार से दोस्ती हो जाए हालांकि यह उस दौरान संभव नहीं हो पाया। बाद में काजोल के दिल और दिमाग से इस आशिकी का फितुर खत्म हो गया था। बता दें कि काजोल और अक्षय कुमार की जोड़ी फिल्म 'दीवानगी' में नजर आई थी।

अजय देवगन से की शादी
इसके बाद काजोल की लाइफ में अजय देवगन की एंट्री हुई। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया। इसके बाद काजोल और अजय देवगन के बीच इतनी नजदीकियां बढ़ गईं कि ये प्यार में तब्दील हो गया। फिर दोनों ने एक दूसरे से शादी कर ली। आज दोनों को बॉलीवुड का पावर कपल कहा जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+