Bhumi Pednekar Net Worth: 34 साल में करोड़ों की मालकिन हैं भूमि पेडनेकर, ऐसी लग्जरी लाइफ जीती हैं एक्ट्रेस
भूमि पेडनेकर को भले ही इंडस्ट्री में कम समय हुआ हो लेकिन उन्होंने अपनी एक्टिंग से फैंस के दिलों में राज किया है। वहीं कमाई के मामले में एक्ट्रेस बाकि सेलेब्स से काफी आगे हैं।
Bhumi Pednekar Net Worth: बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने एक्ट्रेस बनने से पहले बतौर कास्टिंग डायरेक्टर काम किया था। इसके बाद उन्होंने साल 2015 में फिल्म 'दम लगा के हइशा' से अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की थी। आज यानी 18 जुलाई को एक्ट्रेस अपना 34वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं ऐसे में हम आपको उनकी कुल नेटवर्थ के बारे में बताते हैं।
भूमि पेडनेकर की कुल नेटवर्थ
भले ही भूमि पेडनेकर को बॉलीवुड इंडस्ट्री में बेहद कम समय हुआ है। लेकिन कमाई के मामले में वह कई एक्ट्रेसेस को कड़ी टक्कर देती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक भूमि की कुल नेटवर्थ दो मिलियन डॉलर यानी 15 करोड़ रुपए है। वह एक फिल्म के लिए दो करोड़ रुपए वसुलती हैं। इसके अलावा भूमि की लाखों की कमाई ब्रैंड एंडोर्समेंट से भी हो जाती है।

मुंबई में है आलीशान घर
भूमि पेडनेकर की महीने की कमाई और सैलरी लगभग 25 लाख के आसपास है और पूरे साल की इंकम 3 करोड़ प्लस है। इसके अलावा भूमिक पेडनेकर के पास मुंबई में आलीशान घर हैं और वह पोर्श इलाके में रहती हैं। इस घर में एक्ट्रेस के साथ उनकी मां और बहन रहती हैं।
भूमि पेडनेकर का कार कलेक्शन
भूमि पेडनेकर को बाकी एक्ट्रेसेस की तरह महंगी गाड़ियों का भी शौकीन है। कार कलेक्शन की बात करें तो उनके पास लैंड रोवर, रेंज रोवर एसयूवी जैसी कार हैं। इनकी कीमत 80 लाख रुपए है। इससे यह साफ होता है कि भूमि ने नाम और शोहरत हासिल कर ली और 34 साल की उम्र में वह करोड़ों की मालकिन बन गई।
एक्ट्रेस का वर्कफ्रंट
भूमि पेडनेकर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार फिल्म गोविंदा नाम मेरा में देखा गया था। जिसमें उनके अलावा विक्की कौशल और कियारा आडवाणी भी लीड रोल में नजर आए थे। इसके अलावा एक्ट्रेस के पास भीड़, भक्षक, द लेडी किलर और अफवाह जैसी फिल्में पाइपलाइन में हैं।












Click it and Unblock the Notifications