Arshad Warsi: कभी घर-घर बिंदी और लिप्स्टिक बेचा करते थे अरशद वारसी, फिर जया बच्चन की वजह से पलटी किस्मत

अपनी बेहतरीन एक्टिंग से बॉलीवुड में पहचान बनाने वाले अरशद वारसी आज सक्सेसफुल अभिनेता हैं। उन्होंने अपने हर किरदार से लोगों का मनोरंजन किया और दिल जीता है।

Arshad Warsi

Arshad Warsi Birthday: सबके चहीते और बेहतरीन टैलेंटेड अभिनेता अरशद वारसी का आज यानी 19 अप्रैल को अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से अलग पहचान बनाने वाले आज सक्सेसफुल अभिनेता हैं। लेकिन इसके लिए उन्होंने बचपन में कई मुश्किलों का सामना किया।

अरशद वारसी का अतीत
अरशद वारसी पिछले दो दशक से बॉलीवुड इंडस्ट्री में राज कर रहे हैं। आज वह करोड़ों की प्रॉपर्टी के मालिक हैं और उनके पास कई लग्जरी गाड़ियां भी हैं। लेकिन एक वक्त था जब वह छोटे से कमरे में रहते थे और घर-घर जाकर लिप्स्टिक बेचकर अपना गुजारा करते थे। चलिए जानते हैं अरशद वारसी के अतीत के बारे में।

घर-घर बेचा करते बिंदी लिप्स्टिक
अरशद वारसी का जन्म 19 अप्रैल 1968 को मुंबई में हुआ था। जब वह 14 साल के थे तो उन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया था। माता-पिता के निधन के बाद उन्हें अपनी पढ़ाई छोड़नी पड़ी। एक्टर के माता-पिता के गुजरने के बाद किराएदार ने उनका घर हड़प लिया था और उन्हें घर से बेघर कर दिया। जिसकी वजह से उन्हें और उनके भाई को एक छोटे से घर में रहना पड़ा।

डांस ग्रुप किया ज्वाइन
अब अपने घर का गुजारा करने के लिए अरशद वारसी घर-घर जाकर लिपस्टिक और नेल पॉलिश तक बेची थी। तब वह 17 साल के थे। अरशद वारसी को डांस में काफी दिलचस्पी थी ऐसे में उन्होंने कुछ वक्त बाद अकबर सामी का डांस ग्रुप ज्वाइन कर लिया था। इसके बाद उन्होंने साल 1991 में लंदन में हुई डांस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था।

जया बच्चन ने बदली किस्मत
साल 1993 में अरशद वारसी ने 'रूप की रानी चोरों का राजा' के टाइटल ट्रैक को कोरियोग्राफ किया था। इसके अलावा उन्होंने महेश भट्ट के साथ साल 1987 में 'ठिकाना' और 'काश' जैसी फिल्मों में असिस्टेंट के तौर पर भी काम किया। धीरे-धीरे उनकी किस्मत पलटी और उन्हें 1996 में लीड एक्टर के तौर पर फिल्म 'तेरे मेरे सपने' में काम करने का मौका मिला। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। आपको जानकर हैरानी होगी कि ये ऑफर जया बच्चन ने एक्टर को दिया था।

अरशद वारसी की फिल्में
खैर इसके बाद अरशद वारसी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और उन्होंने हिंदी सिनेमा में मुन्नाभाई के सर्किट के तौर पर पहचान मिली। उन्होंने अब तक बॉलीवुड में कई फिल्में की लेकिन संजय दत की फिल्म 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' में उनकी एक्टिंग की खूब तारीफें हुई। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। अरशद वारसी को उनकी कॉमिक टाइमिंग के लिए जाना जाता है। उन्होंने 'जॉली एलएलबी' . 'गोलमाल' 'इश्किया' और 'डेढ़ इश्किया' जैसे फिल्मों से दर्शकों का खूब दिल जीता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+