Happy Bday Anushka Sharma: अनुष्का अपने कर्नल पापा को बताती थीं बॉयफ्रेंड्स की बातें, पढ़े दिलचस्प किस्सा
मुंबई, 01 मई। फिल्म अभिनेत्री अनूष्का शर्मा आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकीी अनुष्का शर्मा का जन्म उत्तर प्रदेश के अयोध्या में हुआ था और उनका बचपन असम के मार्गरेटा और कर्नाटक के बेंगलुरू में बीता था। दरअसल अनुष्का शर्मा के पिता अजय कुमार शर्मा सेना में कर्नल थे। जिसकी वजह से अक्सर उनका ट्रांसफर हुआ करता था। एक बार खुद अनुष्का शर्मा ने कहा था कि सेना के अधिकारी की बेटी होने की वजह से उनके जीवन को अलग दिशा मिलने में काफी मदद मिली।

पिता ने हर युद्ध में हिस्सा लिया
अनुष्का शर्मा अपने पिता के काफी करीब हैं और वह अक्सर इस बात को बताती भी हैं। अनुष्का ने बताया था कि 1982 के बाद से देश में जितने युद्ध हुए हैं उनके पिता उसमे शामिल थे, वह ऑपरेशन ब्लूस्टार और कारगिल में भी शामिल थे। जब अनुष्का 11 साल की थीं तो उनके पिता पाकिस्तान के खिलाफ कारगिल युद्ध लड़ने जम्मू कश्मीर गए थे। उस वक्त की याद को साझा करते हुए अुनुष्का ने बताया कि मैं वो सब समझने के लिए काफी छोटी थी तो मैं अपने पापा से स्कूल और अपने ब्वॉयफ्रैंड्स के बारे में बात करती थी। लेकिन अनुष्का की मां टीवी को हमेशा ऑन रखती थीं जिससे कि वह युद्ध की हर अपडेट हासिल कर सकें, जिसे देखकर अनुष्का डर जाती थीं।

मां हमेशा न्यूज चैनल ऑन रखती थीं
जब अनुष्का से पूछा गया कि उनके पिता युद्ध लड़ रहे थे तो क्या यह भावुक रूप से आपके लिए काफी मुश्किल था तो उन्होने कहा कि कारगिल मुश्किल समय था, उस समय वो समझने के लिए मैं काफी छोटी थी और मां को देखकर डर जाती थी। वह हमेशा न्यूज चैनल ऑर रखती थीं ताकि उन्हें सारी जानकारी मिलती रहे, जब भी लोगों के मारे जाने की सूचना दी जाती थी तो वह सुनती थीं। जब पापा ने मुझे फोन किया, वह ज्यादा नहीं बोल सके, लेकिन मैं स्कूल के बारे में ही बोलती रहती थी. मेरे ब्वॉयफ्रैंड्स के बारे में बात करती थी, और यह भी नहीं समझती थी कि वह युद्ध में है।

हम रास्ते में बात करते थे
कुछ साल पहले अनुष्का ने अपने पिता की तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, जब मेरे पिता मुझे कॉलेज लेकर जाते थे तो रास्ते में हम बात करते थे, पापा कहते थे हमेशा जिंदगी में सही काम करो, फिर चाहे वह कितना भी मुश्किल क्यों ना हो। तुम हमेशा खुश रहोगी, तुम्हें हमेशा शांति मिलेगी। लेकिन मैं कहती थी, मुझे कैसे पता चलेगा कि क्या सही है और क्या गलत, जिंदगी की हर परिस्थिति में मुझे यह कैसे पता चलेगा। पापा कहते थे सदबुद्धि के लिए प्रार्थना करो। सद्बुद्धि आपको सही और गलत में फर्क बताएगी, और हमेशा सही रास्ता चुनने की ताकत देगी। मैं हर रोज यही प्रार्थना करती हूं कि मुझे वही सद्दुब्धि मिले, जैसे मेरे पिता है प्रार्थना करती हूं कि सभी के पिता वैसे हो।

पिता के बेहद करीब थीं अनुष्का
अनुष्का बताती हैं कि वह अपने पिता के बेहद करीब थीं, वह उनसे कुछ भी बात कर सकती थीं। मुझे गर्व है कि मेरे पिता सेना के अधिकारी थे और मैं उनकी बेटी हूं, मुझे अभिनेत्री होने से ज्यादा सेना के अधिकारी की बेटी होने पर गर्व है। बता दें कि अनुष्का शर्मा फिलहाल अपनी अगली फिल्म झूलन गोस्वामी पर काम कर रही हैं,जोकि भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान थीं। फिल्म का नाम चकदा एक्सप्रेस है, जिसमे झूलन के जीवन को करीब से दिखाया गया है। फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications