Happy Birthday Amrita Rao: जब सलमान को कहा था ‘ना’, आज इतनी बदल चुकीं हैं 'विवाह’ की एक्ट्रेस
अमृता राव आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहीं हैं। मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अमृता आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।
मुंबई, 7 जून: बॉलीवुड की अदाकारा अमृता राव आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहीं हैं। अमृता किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। वे एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में कर अपनी एक्टिंग से लोगों को दीवाना बनाया। छोटी उम्र से ही अमृता ने मॉडलिंग शुरु कर दी थी। इसके बाद बतौर अभिनेत्री फिल्मों में एंट्री भी ली और एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दीं। हालांकि, अमृता ने बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान की फिल्म का ऑफर भी एक बार ठुकरा दिया था। उन्होंने खुद सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी वजह भी साफ की थी। आइये जानते हैं अमृता राव के जन्मदिन के इस खास मौके पर उनके जीवन के कुछ अनसुने किस्से...
Recommended Video

‘विवाह' से मिली पहचान
एक्ट्रेस अमृता राव ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2002 में फिल्म ‘अब के बरस' से की थी। इसी साल अमृता राव को दूसरी फिल्म ‘द लेजेंड ऑफ भगत सिंह' का भी ऑफर मिला। इस फिल्म में एक्ट्रेस अजय देवगन के साथ नजर आईं। अमृता राव को असली पहचान फिल्म ‘विवाह' से मिली। एक्ट्रेस ने इस फिल्म के बाद से खूब सुर्खियां बटोरीं। इसके साथ ही इस फिल्म ने अमृता के करियर को पंख दे दिए।

जब सलमान को कहा ‘ना'
साल 2015 में रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म प्रेम रतन धन पायो के लिए अमृता राव को अप्रोच किया गया था। उन्होंने इस फिल्म का ऑफर इसलिए ठुकराया क्योंकि इसमें उन्हें सलमान खान की बहन का रोल निभाना था। इसके बाद ये रोल एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने निभाया था।

इन फिल्मों ने बनाया करियर
इसके बाद एक्ट्रेस शाहिद कपूर के साथ फिल्म इश्क विश्क में नजर आईं। ये फिल्म भी अमृता के करियर के लिए काफी अच्छी साबित हुई। इसके बाद 2004 में आई सुपरहिट फिल्म ‘मैं हूं ना' में अमृता राव अहम किरदार में नजर आईं। फिल्म में शाहरूख खान लीड रोल में थे। इसके बाद एक्ट्रेस ने एक के बाद एक कई हिट फिल्में दीं। बता दें कि अमृता आखिरी बार फिल्म ठाकरे में नजर आईं थीं।

बदल चुका है अमृता का लुक
अमृता भले ही अब फिल्मों में कम नजर आती हों, लेकिन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। अपने करियर की पहली फिल्म से लेकर अब तक एक्ट्रेस का लुक काफी बदल चुका है।












Click it and Unblock the Notifications