'सम एक्स्ट्रा इंचेज', जब करण ने पूछा- अक्षय कुमार के पास क्या अलग है? ट्विंकल ने एक्टर को शर्म से किया लाल

बीते दिनों ट्वि्ंकल खन्ना ने करण जौहर के जवाब में कुछ ऐसा कह दिया कि पास बैठे उनके पति अक्षय भी शर्म से पानी-पानी हो गए।

मुंबई, 9 सितंबर: अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की जोड़ी काफी मशहूर है। बॉलीवुड की हिट जोड़ियों में शुमार दोनों ही फैंस के लिए एक मिसाल भी हैं। बीते दिनों दोनों को करण जौहर के शो में साथ में देखा गया था। ये एपिसोड काफी शानदार रहा था। इस दौरान करण जौहर ने भी कपल से काफी ट्रिकी सवाल पूछे। लेकिन ट्विंकल खन्ना को उस वक्त बुरी तरह से ट्रोल होना पड़ गया, जब उन्होंने करण जौहर के जवाब में कुछ ऐसा कह दिया कि पास बैठे उनके पति अक्षय भी शर्म से पानी-पानी हो गए।

करण के शो में पहुंचा था कपल

करण के शो में पहुंचा था कपल

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना बीते दिनों करण जौहर के फेमस चैट शो 'कॉफी विद करण' में पहुंचे। इस दौरान शो काफी मजेदार और दिलचस्प रहा। इस दौरान करण जौहर ने ट्विंकल से बड़ी ही बेबाकी के साथ कुछ सवाल पूछे। करण ने पूछा कि अक्षय में ऐसा क्या है, जो बाकी के स्टार्स में नहीं है। तो इसके जवाब में ट्विंकल ने कहा कि 'सम एक्स्ट्रा इंचेस'।

ट्विंकल ने उड़ाए करण के होश

ट्विंकल ने उड़ाए करण के होश

इतना सुनकर करण जौहर के होश ही उड़ गए। इसके साथ ही अक्षय कुमार भी शर्माते हुए दिखे। सबको हैरान देखकर ट्विंकल ने सफाई देते हुए कहा कि वो अक्षय कुमार के पैर के साइज की बात कर रही थीं।

मशहूर है अक्षय-ट्विंकल की जोड़ी

मशहूर है अक्षय-ट्विंकल की जोड़ी

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की जोड़ी फैंस को बेहद पसंद है। दोनों ही इंडस्ट्री के पावर कपल की लिस्ट में शुमार हैं। ट्विंकल खन्ना ने अपनी फिल्मी करियर 90 के दशक में बरसात फिल्म से शुरू किया था। शादी के बाद ट्विंकल खन्ना ने फिल्मों को अलविदा कह दिया।

अक्षय ने दी बैक टू बैक फिल्में

अक्षय ने दी बैक टू बैक फिल्में

वहीं अक्षय कुमार की बात करें, तो एक्टर कुछ वक्त से बैक टू बैक फिल्में दे रहे हैं। एक्टर को आखिरी बार फिल्म कठपुतली में देखा गया था। इस फिल्म में अक्षय ने पुलिस वाले का किरदार निभाया था। इससे पहले एक्टर की रक्षाबंधन फिल्म रिलीज हुई थी।

बुरी तरह पिट रही फिल्में

बुरी तरह पिट रही फिल्में

अक्षय कुमार की फिल्में पिछले कुछ वक्त से बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा रही हैं। 'बच्चन पांडे' से लेकर 'सम्राट पृथ्वीराज' और 'रक्षाबंधन' तक.. एक्टर की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बेहद ही बुरी तरह से पिटती हुई नजर आईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+