होते-होते रह गई थी Akshay Khanna की इस एक्ट्रेस से शादी, इस शख्स ने डाला रिश्ते में अड़ंगा

फिल्मी करियर के साथ ही अक्षय खन्ना की पर्सनल लाइफ भी कई बार सुर्खियों में आई है। उनकी शादी एक्ट्रेस करिश्मा कपूर से होते-होते रह गई थी।

Akshay Khanna

Happy Birthday Akshay Khanna: बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना का आज यानी 28 मार्च 2023 को अपना 48वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी और आज उनकी गिनती बॉलीवुड के सुपरस्टार्स में शामिल है। एक्टर ने बॉलीवुड में अपना करियर 1997 में आई फिल्म 'हिमालय पुत्र' से शुरू किया था। लेकिन एक वक्त था जब एक्टर अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में थे। उनकी बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर से शादी टूट गई थी लेकिन एक शख्स की वजह से पूरा खेल बिगाड़ दिया था।

इस एक्ट्रेस से शादी करने वाले थे अक्षय खन्ना

इस एक्ट्रेस से शादी करने वाले थे अक्षय खन्ना

ये तो सभी जानते हैं कि अक्षय खन्ना आज भी सिंगल हैं। उनका नाम बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ चुका है। लेकिन जब शादी की बात आई तो उनका करिश्मा कपूर से रिश्ता जुड़ चुका था। दोनों एकसाथ काफी खुश थे और दोनों के परिवार वालों ने भी इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया था।

एक्ट्रेस की मां ने बिगाड़ा सारा खेल

एक्ट्रेस की मां ने बिगाड़ा सारा खेल

कहा जाता है कि, करिश्मा के पिता रणधीर कपूर ने विनोद खन्ना के घर पर बेटी का रिश्ता भेजा था। उस समय करिश्मा का करियर पीक पर था। कहा जाता है कि, दोनों की शादी होने वाली थी लेकिन परिवार के एक शख्स ने पूरा खेल बिगाड़ दिया था। दरअसल, करिश्मा कपूर की मां बबीता कपूर बीच में आ गईं।

मां ने बीच में आकर इस रिश्ते से इंकार किया

मां ने बीच में आकर इस रिश्ते से इंकार किया

करिश्मा कपूर उस वक्त लगातार कई हिट फिल्में दे चुकी थीं। ऐसे में एक्ट्रेस की मां नहीं चाहती थी कि वह इतनी जल्दी शादी करें। सामने आई एक रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणधीर कपूर को अक्षय खन्ना काफी पसंद थे. यही वजह थी कि वह अक्षय और करिश्मा को शादी के बंधन में बंधते हुए देखना चाहते थे। लेकिन, इससे पहले उनका सपना पूरा हो पाता एक्ट्रेस की मां ने बीच में आकर इस रिश्ते से इंकार कर दिया था। इसी के चलते अक्षय खन्ना और करिश्मा कपूर की शादी नहीं हो सकी।

आजतक सिंगल हैं अक्षय खन्ना

आजतक सिंगल हैं अक्षय खन्ना

एक इंटरव्यू के दौरान जब अक्षय खन्ना से पूछा गया कि आखिर उन्होंने शादी क्यों नहीं की? इसका जवाब देते हुए एक्टर ने कहा था कि, 'मुझे बच्चे पसंद नहीं हैं इसलिए मैंने आज तक शादी नहीं की और मैं कभी शादी नहीं करना चाहता हूं । मुझे अकेले रहना अच्छा लगता है । मैं कुछ समय के लिए किसी रिश्ते में रह सकता हूं लेकिन लंबे समय तक उस रिश्ते को चला नहीं सकता।'

अक्षय खन्ना की सुपरहिट फिल्में

अक्षय खन्ना की सुपरहिट फिल्में

बता दें कि, अक्षय खन्ना विनोद खन्ना के बेटे हैं। जो अब इस दुनिया में नहीं रहे। वहीं अक्षय खन्ना की फिल्मों की बात करें तो, बॉर्डर', ताल, 'हमराज', 'हंगामा', 'हलचल', 'रेस' और 'दहक' जैसी फिल्मों में काम किया। हाल ही में उन्हें अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 में देखा गया था। जो कि, बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+