'हैप्पी' गुड फ्राइडे.. माधुरी दीक्षित के पति ने लोगों को दी बधाई, नेटिजन्स ने बुरी तरह से किया ट्रोल
एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के पति श्रीराम नेने को उस वक्त जबरदस्त ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा, जब उन्होंने लोगों को गुड फ्राइडे की बधाई दे डाली।

Food Friday: गुड फ्राइडे का ईसाइयों में बहुत महत्व है। इस दिन को ईसा मसीह के सूली पर चढ़ने की याद में मनाया जाता है। वैसे तो इस दिन को शोक के तौर पर मनाया जाता है लेकिन बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के पति को इसे 'हैप्पी' फ्राइडे बताने पर लोगों ने ट्रोल कर दिया।
एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के पति श्रीराम नेने को उस वक्त जबरदस्त ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा, जब वे लोगों को गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं देने लगे।
ये कौन मनाता है?
श्रीराम नेने ने एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि सभी जश्न मनाने वालों को हैप्पी और गुड फ्राइडे। इस तरह का ट्वीट करने पर नेने देखते ही देखते ट्रोल होने लगे। सोशल मीडिया पर लोग रिएक्शन देने लगे। इसी कड़ी में एक यूजर ने कहा कि सर गुड फ्राइडे कौन मनाता है? ये तो दुआएं मांगने का दिन होता है। ये कोई सेलिब्रेशन नहीं होता।
ट्रोलिंग का हुए शिकार
एक और यूजर ने नेने के ट्वीट पर हैरानी जताते हुए लिखा कि आपको ट्वीट करने से पहले थोड़ा जानकारी इकट्ठी कर लेनी चाहिए थी। बताते चलें कि नेने को अपने ट्वीट के चलते सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ रहा है। इसी तरह साल 2016 में भाजपा नेता और तत्कालीन केंद्रीय संस्कृति मंत्री महेश शर्मा ने लिखा कि आपको अच्छाई और समृद्धि का आशीर्वाद मिले। हैप्पी गुडफ्राइडे।
लोगों ने समझाई दिन की हकीकत
भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन को भी अपने एक ट्वीट को लेकर ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा था। कई बार 'हैप्पी' गुड फ्राइडे की बधाई देते हुए लोगों के इरादे नेक हो सकते हैं लेकिन ये समझना बहुत जरूरी है कि इस संदर्भ में हैप्पी शब्द का इस्तेमाल गलत हो सकता है। गुड फ्राइडे किसी सेलिब्रेशन का दिन नहीं है बल्कि ईसाइयों के लिए ईसा मसीह के बलिदान को याद करने वाला दिन है।












Click it and Unblock the Notifications