Gustaakh Ishq BO Day 1: विजय वर्मा–फातिमा की रोमांटिक ड्रामा का हाल खराब, जानें कितनी रही ओपनिंग

Gustaakh Ishq Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा और एक्ट्रेस फातिमा सना शेख अभिनीत रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'गुस्ताख इश्क' गत 28 नवंबर 2025 को थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है।

90 के दशक की दुनिया में ले जाती है 'गुस्ताख इश्क'
विभु पुरी के निर्देशन में बनी ये फिल्म दर्शकों को 90 के दशक की दुनिया में ले जाती है, जहां पुरानी यादें, शायरी और क्लासिक रोमांस का खूबसूरत मेल देखने को मिलता है। हालांकि ये फिल्म एक्टर धनुष और एक्ट्रेस कृति सेनन स्टारर 'तेरे इश्क में' मूवी से सीधा टकराई है, जिसका असर इसके कलेक्शन पर साफ दिखाई दिया है।

Gustaakh Ishq

ओपनिंग डे पर कितना रहा 'गुस्ताख इश्क' का कलेक्शन?

-रिलीज के पहले दिन फिल्म 'गुस्ताख इश्क' बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा सकी। फिल्म को पहले से कोई बड़ी चर्चा या प्रमोशनल बज भी नहीं मिला था। ऊपर से इसे कड़ी टक्कर मिली 'तेरे इश्क में' मूवी से जिसने पहले ही दिन धमाकेदार बिजनेस किया है।

-इसका नतीजा ये हुआ कि विजय वर्मा और फातिमा सना शेख की फिल्म गुस्ताख इश्क ओपनिंग डे पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म गुस्ताख इश्क ने पहले दिन केवल 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया है।

क्या वीकेंड पर होगा कलेक्शन में सुधार?

'गुस्ताख इश्क' की कुल हिंदी ऑक्यूपेंसी 8.61फीसदी दर्ज की गई जो काफी कम है। वहीं दूसरी ओर आनंद एल राय द्वारा निर्मित 'तेरे इश्क में' ने रिलीज के दिन 16.50 करोड़ रुपये कमा लिए, जिसका सीधा असर 'गुस्ताख इश्क' पर देखने को मिला। हालांकि अभी भी उम्मीद वीकेंड पर टिकी है। अगर फिल्म को पॉजिटिव रिव्यू और वर्ड ऑफ माउथ मिलता है तो इसके कलेक्शन में सुधार संभव है।

फिल्म की स्टार कास्ट

फिल्म में दमदार कलाकारों की टुकड़ी शामिल है जिसमें विजय वर्मा (नवाबुद्दीन सैफुद्दीन रहमान), फातिमा सना शेख (मिन्नी), नसीरुद्दीन शाह (अजीज/बब्बा),शारिब हाशमी (अटैची) नाम मौजूद है। सभी लोगों ने अपने अपने किरदारों में दमदार अभिनय किया है।

क्या है फिल्म 'गुस्ताख इश्क' की कहानी?

-फिल्म की कहानी नवाबुद्दीन रहमान की है, जिसे विजय वर्मा ने बखूबी निभाया है। नवाबुद्दीन अपने पिता की पुरानी दिल्ली में स्थित प्रिंटिंग प्रेस को बचाने की कोशिश कर रहा है। इस संघर्ष के बीच उसकी मुलाकात एक रिटायर्ड कवि अजीज (नसीरुद्दीन शाह) से होती है, जिनका वह शिष्य बन जाता है।

-इसी दौरान नवाबुद्दीन को अजीज की बेटी मिन्नी (फातिमा सना शेख), जो एक टीचर है, से प्यार हो जाता है। कहानी आगे बढ़ती है उनके रिश्ते, संघर्ष और भावनाओं को खूबसूरती से दर्शाते हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+