लापता होने के बाद अब क्यों मुंबई पहुंचे तारक मेहता के 'सोढ़ी'? जल्द लेने वाले हैं ये बड़ा फैसला

Gurucharan Singh: तारक मेहता का उल्टा चश्मा के अभिनेता गुरुचरण सिंह इस साल की शुरुआत में तब सुर्खियों में आए जब वह लगभग एक महीने के लिए लापता हो गए थे। अब 6 जुलाई को एक्टर को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

बता दें कि, फैंस के फेवरेट रोशन सोढ़ी उर्फ गुरुचरण सिंह इस साल काफी सुर्खियों में रहे। 22 अप्रैल को वह दिल्ली से लापता हो गए थे और लगभग 24 दिनों बाद एक्टर अपने घर वापस लौटे। एक्टर ने बताया कि वह आध्यात्मिक यात्रा पर गए थे। अब लंबे समय बाद एक्टर को मुंबई में देखा गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Gurucharan Singh

मीडिया से बातचीत के दौरान, गुरुचरण सिंह से तारक मेहता का उल्टा चश्मा से मिले भुगतान को लेकर सवाल पूछा गया। उन्होंने अभिनेता से पूछा कि क्या तारक मेहता का उल्टा चश्मा के निर्माताओं ने उनका सारा पैसा वापस कर दिया है। इस पर एक्टर ने जवाब देते हुए कहा कि, ''हां जी, उन्हें सबका ही क्लियर कर दिया है।"

गुरुचरण सिंह के फैंस को शो में उनका किरदार बहुत पसंद आया था और वे यह जानना चाहते हैं कि, क्या एक्टर की फिर से शो में वापसी होगी या नहीं। इस सवाल का जवाब देते हुए एक्टर ने कहा कि, "भगवान जाने! रब जाने, मुझे कुछ नहीं पता है। जैसे ही पता चले, मैं आप लोगों को बताऊंगा।" एक्टर के इस जवाब से शायद उनके फैंस निराश हो सकते हैं।

इस बीच खबर ये भी आ रही है कि गुरुचरण सिंह अब हमेशा के लिए मुंबई छोड़ दिल्ली शिफ्ट हो सकते हैं। एक्टर के दोस्त सोनी ने टाइम्स नाऊ को दिए इंटरव्यू में बताया कि वह जल्द ही दिल्ली लौट जाएंगे। उनके माता-पिता साथ में मुंबई शिफ्ट होना चाहते थे लेकिन उनकी उम्र काफी ज्यादा हो गई थी जिसकी वजह से वह मुंबई नहीं रह सकते थे। इसीलिए वह भी मुंबई छोड़कर दिल्ली शिफ्ट हो रहे हैं।

बता दें कि, गुरुचरण सिंह ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सोढ़ी बनकर खूब लाइमलाइट बटोरी। वह साल 2008 से 2013 तक शो का हिस्सा थे। इसके बाद असित मोदी की वजह से उन्होंने शो छोड़ दिया था। लेकिन फैंस ने उन्हें शो में वापस बुलाने की डिमांड की जिसकी वजह से एक्टर साल 2020 तक शो का हिस्सा रहे। इसके बाद एक्टर ने अपने पिता की हेल्थ की वजह से शो को अलविदा कह दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+