25 दिनों बाद जब घर लौटे थे गुरुचरण सिंह, मां ने पहचानने से कर दिया था इंकार, कहा-'उन्होंने गेट खोला फिर...'

Gurucharan Singh: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में 'सोढ़ी' का रोल निभाकर फेमस हुए गुरुचरण सिंह हाल ही में बिना घर वालों को बताए अचानक गायब हो गए थे। एक्टर के लापता होने के बाद ना सिर्फ उनके परिवार वाले बल्कि फैंस भी काफी परेशान हो गए थे। लेकिन जब 25 दिनों के बाद घर वापस लौटे तो परिवार वालों का बुरा हाल था।

22 अप्रैल को गुरुचरण सिंह अचानक अपना घर छोड़कर चले गए थे। पुलिस ने उन्हें ढूँढ़ने की बहुत कोशिश की थी लेकिन कोई सबूत नहीं मिला। हालांकि एक्टर लगभग 25 दिनों बाद घर वापस लौटे थे। अब हाल ही में एक्टर ने बताया कि जब वह घर वापस लौटे थे तो उनके घर वालों का कैसा रिएक्शन था।

Gurucharan Singh

टेली टॉक इंडिया को दिए इंटरव्यू में गुरुचरण सिंह ने कहा कि, 'मेरे जीवन में जिस तरह का संघर्ष चल रहा था उसे देखते हुए मुझे ऐसा लगा कि आध्यात्मिक यात्रा पर चले जाना चाहिए। मैं हिमालय जाने के लिए निकला था लेकिन मैं वहां पहुंच नहीं पाया। भगवान ने मुझे वहीं रोक लिया और बाद में मुझे एहसास हुआ कि घर चले जाना चाहिए।'

गुरुचरण सिंह ने आगे बताया कि जब वह घर लौटे थे तो क्या कुछ हुआ था। एक्टर ने कहा कि, 'मैं करीब 2 बजे के आसपास घर लौटा था। मैंने घर के बाहर कई बार घंटियां बजाई और मेरी मां बाहर आई। पहले तो मां मुझे पहचान नहीं पाई क्योंकि रात का वक्त था और घर के बाहर काफी अंधेरा था। फिर मेरे पापा जी बाहर आए और उन्होंने कहा कि अरे बेटा आ गया। थोड़ी देर हम लोग रोते रहे लेकिन मेरे लौटने से वह लोग बहुत खुश थे। उन्होंने मुझसे किसी तरह की शिकायत नहीं की।'

गुरुचरण ने यह भी कहा कि अब वह वापस आ गए हैं और अपने काम पर ध्यान देंगे। उन्होंने अपनी शादी की अफवाहों को खारिज कर दिया और कहा कि वह जल्द ही अपने निजी जीवन के बारे में इन सभी अटकलों का जवाब देने के लिए एक बड़ा ऐलान करने वाले हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि एक्टर एक बार फिर तारक मेहता का उल्टा चश्मा में वापसी कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+