तारक मेहता के 'सोढ़ी' का लापता होना है पब्लिक स्टंट? फैजान ने एक्टर को कहा 'ढोंगी', बोले-'ये सब सिर्फ...'

Gurucharan Singh Missing: टीवी एक्टर गुरुचरण सिंह 22 अप्रैल से लापता है। एक्टर के बारे में अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। वह किस हाल में हैं या कहां है पुलिस लगातार इस मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सेट पर जाकर भी पुलिस पूरी स्टारकास्ट से पूछताछ कर रही है।

एक तरफ जहां गुरुचरण सिंह के फैंस और उनके परिवार वाले परेशान हैं तो वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने दावा किया है कि ये सब एक्टर केवल पब्लिसिटी स्टंट के लिए कर रहे हैं। साछ ही उन्होंने ये भी कहा कि गुरुचरण सिंह की गुमशुदगी महज ढोंग है और वह ये केवल फैंस का ध्यान खींचने के लिए कर रहे हैं।

Gurucharan Singh

फैजान अंसारी अक्सर हर मुद्दे पर अपनी खुलकर राय देते हैं। अब हाल ही में उन्होंने गुरुचरण सिंह को लेकर बड़ा दावा किया। मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, फैजान ने कहा कि, 'मेरे दोस्त ने लिंक शेयर किया था मैंने गुरुचरण सिंह के बारे में पढ़ा। उन्होंने दिल्‍ली में जानबूझकर अपनी लापता होने की खबर छपवाई थी। इसके बाद उन्होंने अपना फोन छोड़ दिया। मुझे समझ नही आता कि टीवी के इतने बड़े एक्टर्स के लोग क्यों ये सब करते हैं।'

फैजान अंसारी ने आगे कहा, 'ऐसे लोग खुद को बड़ा सेलिब्रिटी बनाने के लिए ये सब करते हैं। उन्होंने ये इतना गलत कदम उठा लिया है और वो भी सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट के लिए। इससे पहले पूनम पांडे ने भी ऐसा ही किया था। ऐसे लोग केवल इंडस्ट्री का नाम खराब कर रहे हैं। वहीं मुझे लगता है कि उनका परिवार भी इसमें शामिल है। अगर वह एक एक्टर हैं तो उन्हें काम करके नाम कमाना चाहिए ना कि इस तरह का पब्लिक स्टंट करके वह आगे बढ़ें।'

बता दें कि, गुरुचरण सिंह मुंबई से दिल्ली अपने घर पिता का जन्मदिन मनाने आए थे। इसके बाद उनकी दिल्ली से मुंबई की 22 अप्रैल को फ्लाइट थी। एक्टर फ्लाइट पकड़ने के लिए अपने घर से तो निकले थे लेकिन फिर ना तो उन्होंने फ्लाइट में सफर किया और ना ही वह घर लौटे। इसके बाद उनके परिवार वालों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की। हालांकि एक्टर को लापता हुए पूरे 23 दिन हो चुके हैं लेकिन अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई। फिलहाल पुलिस लगातार जांच में जुटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+