'सोढ़ी' पर था कर्जा, 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से चमकी किस्मत, फिर अचानक एक्टिंग से बना ली दूरी

Gurucharan Singh: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के रोशन सिंह सोढ़ी यानी एक्टर गुरुचरण सिंह बीते 4 दिनों से लापता हैं। 22 अप्रैल को एक्टर अचानक अपने घर से गायब हो गए थे। जिसके बाद उनके परिवार वालों ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। एक्टर को यूं अचानक लापता होने से सोशल मीडिया पर सनसनी मच गई।

गुरुचरण सिंह उर्फ सोढ़ी की जब से लापता होने की खबर सामने आई है तो उनके फैंस काफी परेशान हैं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुचरण सिंह की शादी होने वाली थी और इसके अलावा वह आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे। ऐसे में माना जा रहा है कि इसी वजह से एक्टर अचानक लापता हो गए।

Gurucharan Singh

ऐसे में आज हम आपको बताते हैं कि आखिर कैसे गुरुचरण सिंह को तारक मेहता का उल्टा चश्मा का किरदार मिला। दरअसल, इस शो से पहले एक्टर पर कर्जा चढ़ा था और इसी बीच एक्टर को इस शो में कास्ट करने का ऑफर मिला था। ऐसे में गुरुचरण सिंह ने इस कर्ज को चुकाने के लिए इस ऑफर को हां कह दिया। बस फिर क्या था वह सोढ़ी बनकर घर-घर फेमस हो गए।

साल 2008 में गुरुचरण सिंह ने शो में हिस्सा लिया था लेकिन 2013 के बाद असित मोदी से हुए विवाद के कारण उन्होंने शो छोड़ने का फैसला किया। लेकिन उस वक्त एक्टर सोढ़ी के रोल में इतने फेमस हो चुके थे कि दूसरे किसी एक्टर को कास्ट करने से मेकर्स को नुकसान हो सकता था जिसके बाद गुरुचरण सिंह को फिर से वापस बुला लिया गया था।

गुरुचरण सिंह की वापसी होने के बाद उन्होंने लंबे समय तक फैंस को एंटरटेन किया लेकिन साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्होंने फिर से शो छोड़ दिया था। उस दौरान उनके पिता की हालत काफी खराब थी ऐसे में उनका ध्यान रखने के लिए ही एक्टर ने शो छोड़ा था। इसके बाद गुरुचरण सिंह ने एक्टिंग से दूरी बना ली थी। फिलहाल गुरुचरण सिंह की तलाश में पुलिस जुटी हुई है वहीं फैंस भी उम्मीद कर रहे हैं कि एक्टर जल्द ही अपने घर वापस लौट जाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+