Gufi Paintal Passed Away: गुफी पेंटल का पाकिस्तान से था खास रिश्ता
Gufi Paintal No More: गुफी पेंटल की पत्नी का नाम रेखा पेंटल था, जिनका साल 1993 में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।

Gufi Paintal Passed Away: टीवी और फिल्म के लोकप्रिय सितारों में से एक एक्टर गुफी पेंटल अब हमारे बीच नहीं रहे। वो पिछले कई दिनों से बीमार थे और अस्पताल में भर्ती थे। उनके निधन की खबर से पूरे टीवी जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
' 'शकुनी मामा' के रोल से हुए लोकप्रिय
आपको बता दें कि 'महाभारत' सीरियल में 'शकुनी मामा'का किरदार निभाकर लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाले गुफी के करीबी उन्हें जिंदादिल इंसान कहते थे। कविताओं और कहानियों को पसंद करने वाले 'गुफी पेंटल' वैसे अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा लाइमलाइट से दूर ही रखते थे।
गुफी का असली नाम सरबजीत पेंटल
आप में से बहुत कम लोग जानते होंगे कि गुफी का असली नाम सरबजीत पेंटल था और गुफी उनका पुकारने वाला नाम था लेकिन उन्हें नहीं पता था कि उनका निक नेम ही उन्हे लोकप्रियता के शीर्ष पर लेकर जाएगा।
गुफी ने सहा बंटवारे का दर्द
गौरतलब है 4 अक्टूबर 1944 को जन्मे गुफी उन कलाकारों में से एक थे, जिन्होंने बंटवारे का दर्द सहा था। वो एक सिख फैमिली से ताल्लुक रखते थे। उनका गृहनगर पाकिस्तान के लाहौर में था लेकिन उनके परिवार वालों ने बंटवारे के वक्त हिंदुस्तान को ही अपना घर चुना। वैसे तो गुफी ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी और यही नहीं वो चीन युद्ध के कारण हुए रक्षा आपातकाल के दौरान गुफी बिहार आर्मी में भी भर्ती हुए थे।
बड़े भाई पेंटल से प्रभावित
लेकिन इसके बाद अपने बड़े भाई पेंटल से प्रभावित होकर इन्होंने एक्टिंग की दुनिया में करियर बनाने की सोची और 1978 में फिल्म "दिल्लगी" में उन्होंने भगवान गणेश की भूमिका निभाकर अपने अभिनय करियर की शुरुआत की।
'शकुनि' की भूमिका से रचा इतिहास
इसके बाद उन्होंने बहुत सारे टीवी धारावाहिकों और फिल्मों में छोटे-छोटे चरित्र भूमिकाएं की लेकिन इनकी लाइफ में सबसे बड़ा टर्न तब आया जब इन्होंने बीआर चोपड़ा की महाकाव्य टीवी सीरीज 'महाभारत' में 'शकुनि' की भूमिका निभाई और इसके बाद तो ये हर जगह 'शकुनि' के ही नाम से लोकप्रिय हो गए।कहना गलत ना होगा ना कि अपनी अदायगी से गुफी ने इस चरित्र को टीवी पर अमर कर दिया।
अभिनय अकादमी ऑफ एक्टिंग के निदेशक
उनके बाद बहुत सारे कलाकारों ने शकुनि का रोल किया लेकिन कोई भी वो मुकाम हासिल नहीं कर पाया जो गुफी ने हासिल किया। गुफी साल 2010 में मुंबई में अभिनय अकादमी ऑफ एक्टिंग के निदेशक भी बनाए गए थे। उनका एक बेटा हैरी पेंटल है, ये भी अभिनेता हैं।












Click it and Unblock the Notifications