नो मोबाइल प्लीज! शादी में आने वाले मेहमानों के लिए विक्की कौशल-कैटरीना कैफ ने रखी शर्त
मुंबई, 24 नवंबर: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और एक्ट्रेस कटरीना कैफ की शादी की चर्चाओं ने जोर पकड़ा हुआ है। दोनों सितारों की शादी को लेकर रोजाना कुछ ना कुछ नया खुलासा हो रहा है। जिससे शादी का सस्पेंस बढ़ता जा रहा है। ऐसे में सोशल मीडिया से लेकर खबरों तक इन दिनों विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी की खबरें जमकर तैर रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो दिसंबर के पहले हफ्ते में शादी होनी है, हालांकि अपनी शादी पर दोनों ही सितारों की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया गया है, ना ही किसी तरह का इंवीटेशन अब तक सामने आया है। इसलिए इसमें कोई हैरानी बात नहीं होगी की विक्की और कैटरीना अपने जीवन के सबसे बड़े दिन यानी शादी को बेहद ही सीक्रेट रखने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं।

बिना मोबाइल के मिलेगी एंट्री
रिपोर्ट्स की मानें तो कपल अपनी शादी को लेकर कड़ी प्राइवेसी रखने वाला है। शादी के लिए राजस्थान का एक आलीशाान रिजॉर्ट चुना गया है, जहां दोनों सितारें हमेशा के लिए एक दूसरे के हो जाएंगे। आने वाले दिसंबर की 7 से 9 तारीख के बीच दोनों सितारे सवाई माधोपुर में बरवाड़ा के सिक्स सेंस होटल में रॉयल वैडिंग करने वाले हैं। इस बीच अब खबर ये भी आ रही है कि शादी में शामिल होने वाले मेहमानों के लिए नया फरमान जारी किया गया है, जिसके तहत बिना मोबाइल के ही एंट्री मिलेगी!

गेस्ट के लिए नो-मोबाइल फरमान लागू
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक विक्की कौशल शादी के इंवीटेशन में मोबाइल को नहीं लेकर आने का रूल डालने वाले हैं। यानी की जिस जगह शादी हो रही है, उस एरिया में कोई भी गेस्ट अपने साथ मोबाइल नहीं ला सकेगा। रिपोर्ट के मुताबिक विक्की और कैटरीना वेडिंग वेन्यू पर मेहमानों के लिए नो-मोबाइल फरमान लागू करेंगे। इवेंट मैनेजमेंट एजेंसी से सख्त तौर पर कहा गया है कि कोई भी फोटो या वीडियो उनकी जानकारी के बिना सोशल मीडिया पर नहीं आए।

प्राइवेसी और सिक्योरिटी के लिए टीम तैयार
सूत्र के मुताबिक कैटरीना और विक्की अपनी शादी की तैयारी में बिजी हैं, ऐसे में सोशल मीडिया पर फोटो लीक ना हो इसके लिए उन्होंने एक प्राइवेसी और सिक्योरिटी को ध्यान में रखने के लिए अपनी एक स्पेशल टीम बनाई है, जो इस बात का विशेष ध्यान रखेगी। रिपोर्ट के मुताबिक वेडिंग वेन्यू पर एक एरिया होगा, जिसके आगे कोई भी मोबाइल फोन का यूज नहीं कर पाएगा।

ये सितारे पर भी कर चुके मोबाइल बैन
जानकारी के मुताबिक दोनों पक्षों के फैमिली मेंबर्स के अलावा ए-लिस्ट बॉलीवुड हस्तियों को भी शादी में बुलाया जा रहा है। हालांकि सभी लोगों पर ये फोन साथ नहीं करने की पॉलिसी लागू होगी। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब किसी सेलिब्रिटी की शादी के दौरान मोबाइल फोन को शादी में बैन कर दिया गया हो। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने भी अपनी शादी के दौरान ऐसा किया था। वहीं दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने भी अपनी शादी में अपने दोस्तों और परिवार से इसी तरह का अनुरोध किया था।












Click it and Unblock the Notifications