ग्रैमी अवॉर्ड्स में Kanye West की पत्नी ने की हदें पार, बियांका ने पहनी ट्रांसपेरेंट ड्रेस, निकाला बाहर

Grammy Awards 2025: ग्रैमी अवॉर्ड का आगाज 3 फरवरी को हुआ। इस खास मौके पर हॉलीवुड के तमाम बड़े सिंगर्स का शानदार तरीके से स्वागत हुआ। लेकिन इस इवेंट में कुछ ऐसे सितारे भी पहुंचे जो अचानक ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए। दरअसल, रैपर कान्ये वेस्ट और उनकी पत्नी, बियांका सेंसोरी अपनी उपस्थिति से चर्चा का केंद्र बन गए।

बता दें कि, बियांका सेंसोरी ने ग्रैमी अवॉर्ड के दौरान ट्रांसपैरेंट ड्रेस पहनी थी। कान्ये वेस्ट की पत्नी की ड्रेस इतनी ज्यादा बोल्ड थी कि उसको देख हर कोई दंग रह गया। उन्होंने अपनी ड्रेस के साथ हाई हील्स पहने थे और कोई गहने नहीं पहने थे। वहीं, वेस्ट ने अपनी पत्नी के साथ काले रंग की पूरी ड्रेस पहनी थी। वेस्ट को ''कार्निवल'' गाने के लिए बेस्ट रैप सॉन्ग श्रेणी में नामांकित किया गया, और वह अपने 25वें गोल्ड-प्लेटेड ग्रामोफोन के लिए प्रतियोगिता में हैं।

Grammy Awards 2025

हालांकि, रेड कार्पेट पर अपनी उपस्थिति बनाने के तुरंत बाद रिपोर्ट्स आईं कि इस जोड़े को इवेंट से बाहर कर दिया गया था क्योंकि उन्हें आमंत्रित नहीं किया गया था और सेंसोरी के ऐसे आउटफिट को लेकर विवाद था। पेज सिक्स की रिपोर्ट के अनुसार, यह जोड़ा वेस्ट के 2024 के एल्बम 'वल्चर 1' के कवर को दोहराने की कोशिश कर रहा था, जिसमें सेंसोरी कुछ इसी अंदाज में नजर आई थीं।

वहीं खबर ये भी है कि इन दावों की पुष्टि नहीं हुई है। एंटरटेनमेंट वीकली की रिपोर्ट के अनुसार, वेस्ट और सेंसोरी को इवेंट से बाहर नहीं किया गया था और यह स्पष्ट किया गया कि यह जोड़ा अपनी मर्जी से इवेंट से बाहर गए थे।
इस बीच, नवीनतम अपडेट्स के अनुसार, बियॉन्से नॉलेस और सबरीना कारपेंटर ने लॉस एंजिल्स में ग्रैमी अवार्ड्स जीते। बियॉन्से को उनके बेस्ट कंट्री एल्बम ''काउबॉय क्रेटर'' के लिए यह अवॉर्ड मिला, जबकि कारपेंटर ने बेस्ट पॉप वोकल एल्बम के लिए ''स्वीट एंड स्वीट'' के लिए अवार्ड जीता।

ये भी पढ़ें: Grammy 2025 Winners List: Kendrick Lamar से सबरीना कारपेंटर तक, ग्रैमी अवॉर्ड्स में इन हस्तियों ने मारी बाजी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+