Grammy Awards 2023: बियॉन्से नॉलसे ने 32वीं बार जीता ग्रैमी अवॉर्ड, देखिए विनर्स की पूरी लिस्ट
Grammy Awards Winners List 2023: ग्रैमी अवॉर्ड्स 2023 के विजेताओं का ऐलान हो चुका है। इस साल ग्रैमी अवॉर्ड्स में मशहूर पॉप सिंगर बियॉन्से नॉलेस ने फिर से इतिहास रच दिया।

Grammy Awards 2023 Winners List: दुनिया के सबसे बड़े म्यूजिक अवॉर्ड्स ग्रैमी अवॉर्ड्स 2023 रविवार को लॉस एंजेलिस में आयोजित किया गया। ये 65वां ग्रैमी अवॉर्ड्स था। ग्रैमी अवॉर्ड्स में मशहूर पॉप सिंगर बियॉन्से नॉलेस ने इतिहास रच दिया है। 65वें ग्रैमी अवॉर्ड्स में बियॉन्से नॉलसे ने तीन-तीन पुरस्कार जीतकर इतिहास रच दिया है। बियॉन्से नॉलसे ने अब तक 32 बार ग्रैमी अवॉर्ड्स जीता है। जब सीबीएस पर शो शुरू हुआ, तब तक बियोंसे पहले ही दो ग्रैमी जीत चुकी थी। बेयोंसे ने 65वें ग्रैमी अवॉर्ड्स में बेस्ट डांस/इलैक्ट्रोनिक म्यूजिक एल्बम कैटेगरी में रेनेसेन्स के लिए विनर चुना गया। इसके अलावा बेयोंसे को स्ट डांस/इलैक्ट्रोनिक रिकॉर्डिंग में भी ब्रेक माय सॉल के लिए इलैक्ट्रोनिक बियॉन्से नॉलेस को ग्रैमी का भी खिताब दिया गया। इसके अलावा बियॉन्से नॉलसे ने बेस्ट आर एंड बी सॉन्ग कैटेगरी में भी जीत दर्ज की।
2023 के ग्रैमी अवॉर्ड्स में कौन-कौन रहा विनर?
- बेस्ट रैग्गी एल्बम: बेस्ट रैग्गी एल्बम कैटेगरी में द कॉलिंग- कबाका पैयरामिड ने अवॉर्ड जीता है।
-बेस्ट अमेरिकन रूट्स सॉन्ग: 65वें ग्रैमी अवॉर्ड्स में बेस्ट अमेरिकन रूट्स सॉन्ग कैटेगरी में 'जस्ट लाइक दैट' के लिए बूनी रैट को विनर चुना गया है।
-बेस्ट कंट्री सोलो परफॉर्मेंस: लाइव फॉरेएवर के लिए वेली नेल्सन को बेस्ट कंट्री सोलो परफॉर्मेंस कैटेगरी में विजेता चुना गया।
-बेस्ट रैप एल्बम: इस कैटेगरी में Pusha T - It's Almost Dry को विनर घोषित किया गया।
-बेस्ट म्यूजिक अर्बन एलबम: इस कैटेगरी में Rauw Alejandro - Trap Cake, Vol. 2 विजेता बने।
-बेस्ट पोप duo/ ग्रुप परफॉर्मेंस: इस कैटेगरी में Sam Smith and Kim Petras - Unholy को विजेता घोषित किया गया।
बेस्ट कंट्री एल्बम: इस कैटेगरी में Willie Nelson को A Beautiful Time के लिए अवॉर्ड मिला।
- बेस्ट पॉप वोकल एल्बम: इस कैटेगरी में Harry Styles को Harry's House के लिए अवॉर्ड दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications