Govinda के साथ हादसे के वक्त कहां थी पत्नी? इस शख्स को किया था पहला कॉल, एक्टर के साथ क्या-क्या हुआ?
Govinda Shot By Gun: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा के साथ एक बड़ा हादसा हो गया। 1 अक्टूबर की सुबह पैर में गोली लग गई थी। जानकारी के मुताबिक, लगभग सुबह 5 बजे एक्टर कोलकाता के लिए रवाना हो रहे थे लेकिन उससे पहले उन्होंने अपनी रिवॉल्वर साफ की थी तभी एक्टर के पैर पर गोली लग गई।
जानकारी के मुताबिक, गोविंदा के साथ जिस वक्त ये हादसा हुआ उस दौरान एक्टर की पत्नी सुनीता आहूजा घर में नहीं बल्कि वह कोलकाता में थीं। जैसे ही उन्हें इस घटना की जानकारी मिली वह तुरंत मुंबई के लिए रवाना हो गई। ऐसे में गोली लगने के तुरंत बाद गोविंदा ने अपने भाई को कॉल किया था।

एबीपी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, गोविंदा के बड़े भाई कीर्ति कुमार ने बताया कि जिस वक्त एक्टर के पैर में सुबह गोली लगी थी उसके बाद उन्होंने सबसे पहले कॉल अपने भाई को किया था। गोविंदा ने खुद फोन कॉल में बताया कि उनके साथ उस दौरान क्या कुछ हुआ था।
कीर्ति कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि, 'मैं गोविंदा के घर पहुंचा तो वहां तीन-चार लोग मिलकर उन्हें तुरंत क्रिटी केयर अस्पताल ले गए। ऑपरेशन के बाद गोविंदा की हालत में सुधार है और वह अब ठीक हैं। एक्टर के परिवार वाले फिलहाल अस्पताल में हैं और डॉक्टर उनका पूरी तरह से ख़्याल रख रहे हैं। फिलहाल चिंता की कोई बात नहीं है। मुझे बस इतना ही कहना था। मैं इस बारे में और कुछ बता नहीं पाऊंगा।'
बता दें कि, गोविंदा फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में हैं। एक्टर के पैर से गोली निकाल दी गई है। इस घटना के बाद गोविंदा ने एक ऑडियो बयान जारी किया जिसमें उन्होंने बताया कि वह अब पूरी तरह से ठीक हैं। साथ ही एक्टर ने फैंस और डॉक्टरों का धन्यवाद किया। उम्मीद है कि गोविंदा को जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications