'तू ज्यादा बोल रहा है बेटा', गोविंदा संग तलाक पर सुनीता आहूजा ने दिया ऐसा बयान, लोगों ने बंद किए कान
Govinda Wife Sunita Ahuja: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा पिछले कुछ समय से सुर्खियों में छाए हुए हैं। पहले कहा जा रहा था कि ये कपल तलाक लेने वाला है लेकिन बाद में सुनीता आहूजा ने खुद इस बात से साफ इनकार कर दिया था।
तलाक की खबरों पर सुनीता आहूजा ने तोड़ी चुप्पी
पत्नी सुनीता आहूजा ने गोविंदा संग तलाक की खबरों पर चुप्पी तोड़ी थी और लोगों के सामने कई तरह की बातें कही थीं। अब एक बार फिर से सुनीता आहूजा ने गोविंदा से तलाक लेने की बात पर एक नया बयान दिया है। उन्होंने कहा है- चाहे जो भी खबर आ रही हो, हमें फर्क नहीं पड़ता।

गोविंदा और सुनीता आहूजा का रिश्ता
आपको बता दें कि कुछ महीने पहले गोविंदा और सुनीता आहूजा की तलाक की खबरों ने सनसनी मचा दी थी। कहा गया था कि सुनीता ने गोविंदा से तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दे दी है। इसके बाद गोविंदा और सुनीता की टीम ने तलाक की खबरों को खारिज किया था।
सुनीता आहूजा ने लोगों को करारा जवाब दिया है
इसके बाद खबर आई कि सुनीता आहूजा और गोविंदा एक साथ एक घर में नहीं रहते हैं बल्कि अगर-अलग घरों में रहते हैं। सुनीता अब जहां भी जाती हैं, तो उनके पति गोविंदा को लेकर कई तरह के सवाल पूछे जाते हैं। अब उन्होंने तलाक की खबरों पर फाइनली रिएक्ट किया है और लोगों को करारा जवाब दिया है।
सुनीता ने कहा- तू ज्यादा बोल रहा है बेटा
इंस्टेंट बॉलीवुड ने जब गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा को उनके तलाक के बारे में पूछा तो वह गुस्से में बोलीं- तू ज्यादा बोल रहा है बेटा। मेरे को कोई फर्क नहीं पड़ता, चाहे कोई भी न्यूज आ जाए। मैंने पहले भी बोला है कि जब तक हमारे मुंह से नहीं सुनोगे विश्वास मत करना। कोई भी न्यूज पर रिएक्ट मत करना। जब तक हम नहीं मुंह खोलें, बाद में सब गोले ही गोले।
बेटे के साथ सुनीता आहूजा ने किया था रैंप वॉक
आपको बता दें कि सुनीता आहूजा ने हाल ही में फैशन वीक में बेटे यशवर्धन आहूजा के साथ रैंप वॉक किया था। इस दौरान गोविंदा नजर नहीं आए थे। सुनीता आहूजा से जब गोविंदा के बारे में पूछा गया, तो वह शो के बीच में से ही निकल गई थीं और हाथ से इशारा किया था कि वह कुछ नहीं बोलेंगी।
गोविंदा और सुनीता आहूजा की हो रही थी आलोचना
37 साल की शादी तोड़कर तलाक लेने की बात पर लोग गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की जमकर आलोचना कर रहे थे। कपल को खूब ट्रोल किया जा रहा था। वहीं सुनीता आहूजा ने इस बात को लेकर पहले कहा था- ये पॉजिटिव है या नेगेटिव कुछ भी हो सकता है लेकिन मैं इसे पॉजिटिवली ही लेती हूं। मुझे लगता है कि वो कुत्ते हैं और वो भौंकेंगे ही।
सुनीता आहूजा का वायरल वीडियो
पहले एक वीडियो में सुनीता आहूजा ने बताया था कि उन्हें और गोविंदा को कोई अलग नहीं कर सकता है। साथ ही सुनीता ने ये भी बताया था कि वह गोविंदा से अलग क्यों रहती हैं। इस वीडियो में सुनीता आहूजा ने लोगों के सामने कई बातें रखी थीं।












Click it and Unblock the Notifications