अस्पताल से कब तक डिस्चार्ज होंगे गोविंदा? एक्टर को लगे हैं कई सारे टांके, गोली लगने के बाद ऐसी है हालत
Govinda Health Update: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा मंगलवार को एक घटना का शिकार हो गए थे। एक्टर को अपनी ही रिवॉल्वर से गलती से गोली लग गई थी जिसकी वजह से उनके शरीर से काफी ज्यादा खून बह गया। फिलहाल वह क्रिटी केयर हॉस्पिटल में एडमिट हैं। इस बीच गोविंदा की हेल्थ को लेकर बड़ा अपडेट आया है।
जानकारी के मुताबिक, गोविंदा के बाय वाले पैर में गोली लग गई थी। अब ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने उनके पैर से गोली निकाल दी है। कहा जा रहा है कि एक्टर की हालत में पहले से काफी सुधार है ऐसे में वह किसी भी वक्त अस्पताल से डिस्चार्ज हो सकते हैं।

ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, गोविंदा का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया है कि एक्टर की हालत अब ठीक है। उन्हें करीब 8-10 टांके लगे हैं। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि घुटनों से 2 इंच नीचे एक्टर को गोली लगी थी जिसे अब निकाल दिया गया है।
डॉक्टर से जब पूछा गया कि गोविंदा अगर अब पहले से ठीक हैं तो वह कब तक अस्पताल से डिस्चार्ज हो पाएंगे? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि, 'मुझे लगता है कि ज्यादा से ज्यादा दो दिन, शायद दो दिनों में उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।' बता दें कि, गोविंदा को लगी गोली कि खबर जैसे ही सामने आई तो पूरा बॉलीवुड उन्हें देखने अस्पताल पहुंचा।
बता दें कि, गोविंदा अगले 24 घंटों में किसी भी वक्त डिस्चार्ज हो सकते हैं। उम्मीद है कि आज यानी 2 अक्टूबर को ही एक्टर को अस्पताल से छुट्टी मिल जाए। जिस वक्त ये घटना हुई उस दौरान गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा घर में नहीं थी। ऐसे में एक्टर ने अपने भाई को फोन मिलाया जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद उनका हालचाल जानने बहू कश्मीरा शाह भी अस्पताल पहुंची। हालांकि भांजे कृष्णा अभिषेक साथ नहीं नजर आए।
ये भी पढ़ें: Govinda गोलीकांड पर बेटी टीना का बड़ा बयान, बताया क्या हुआ था एक्टर के साथ, कहा- पापा 24 घंटे तक....












Click it and Unblock the Notifications