Govinda गोलीकांड पर बेटी टीना का बड़ा बयान, बताया क्या हुआ था एक्टर के साथ, कहा- पापा 24 घंटे तक....
Govinda Daughter Tina Statement: बॉलीवुड के फेमस एक्टर गोविंदा इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। गोविंदा के साथ एक बड़ा हादसा हो गया है। खबर है कि रिवॉल्वर साफ करते समय गोविंदा के पैरों में गलती से गोली लग गई है।
गोविंदा के पैर में लगी गोली
मीडिया रिपोर्टस की मानें तो गोविंदा के पैर में उनकी ही रिवॉल्वर से मिसफायर हुआ है और उनके घुटने में गोली लग गई। फिलहाल गोविंदा के पैर से गोली निकाल ली गई है लेकिन वह अस्पताल में भर्ती हैं और उन्हें आगामी 24 घंटे तक आईसीयू में रखा जाएगा।

पत्नी के पास कोलकाता जा रहे थे गोविंदा
गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा से मिली जानकारी के अनुसार एक्टर आज यानी 1 अक्टूबर 2024 की सुबह 4.45 बजे मुंबई से कोलकाता जाने की तैयारी कर रहे थे। गोविंदा के मैनेजर ने अपने बयान में कहा है कि एक्टर और शिव सेना नेता गोविंदा कोलकाता जाने वाले थे। कोलकाता में उनकी पत्नी सुनीता पहले ही मौजूद थीं।
गोविंदा की बेटी टीना आहूजा का बड़ा बयान
गोविंदा इस समय मुंबई के CRITI केयर हॉस्पिटल में हैं। एक्टर की बेटी टीना आहूजा ने उनका हेल्थ अपडेट दिया है। बेटी ने बताया है कि गोविंदा का ऑपरेशन हुआ है और अब वह खतरे से बाहर हैं। गोविंदा की बेटी टीना आहूजा ने एबीपी न्यूज से फोन पर बातचीत में कहा- मैं इस वक्त पापा के पास आईसीयू में ही मौजूद हूं। अभी मैं ज्यादा बात नहीं कर सकती।
टीना ने कहा- 24 घंटे तक आईसीयू में रहेंगे पापा
टीना आहूजा ने आगे कहा- मैं बता दूं कि पापा की सेहत पहले से काफी बेहतर है। गोली लगने के बाद पापा का ऑपरेशन किया गया और ऑपरेशन सफल रहा है। सारे टेस्ट भी डॉक्टर्स ने किए हैं, रिपोर्ट्स भी पॉजिटिव हैं। पापा कम से कम 24 घंटे तक आईसीयू में ही रहेंगे। 24 घंटे के बाद डॉक्टर तय करेंगे कि आगे पापा को आईसीयू में रखना है या नहीं। डॉक्टर पापा को लगातार मॉनिटर कर रहे हैं। घबराने की बात नहीं है, शुक्रिया।
गोविंदा की बंदूक पुलिस के कब्जे में
आपको बता दें कि गोविंदा के साथ हुए इस घटना के तुरंत बाद पुलिस एक्टर के घर पहुंच गई थी। उन्होंने गोविंदा की बंदूक कब्जे में ले ली है। मामले की जांच चल रही है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी परमजीत सिंह दहिया ने बताया है कि जिस बंदूक से गोली लगी वह लाइसेंस बंदूक थी।
गोविंदा के भाई कीर्ति कुमार ने दिया अपडेट
वहीं गोविंदा के भाई कीर्ति कुमार ने घटना के बाद का अपडेट दिया है। उन्होंने बताया है कि गोविंदा ने गोली लगने के तुरंत बाद उन्हें कॉल किया था और कहा था कि मुझे कुछ हो गया है। भाई की बात सुन कीर्ति कुमार तुरंत उनके घर पहुंचे थे। इसके बाद 4-5 लोगों ने मिलकर गोविंदा को अस्पताल पहुंचाया था।












Click it and Unblock the Notifications