Govinda को गोली लगने के बाद कैसी है हालत? एक्टर के बेटे यशवर्धन ने कहा, 'टांके निकल गए हैं'

Govinda Health Update: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा अपनी रिवॉल्वर निकाल रहे थे कि एक्टर को अचानक गलती से गोली लग गई। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनकी कई सारी सर्जरी हुई। अब गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा ने उनका हेल्थ अपडेट दिया।

गोविंदा इन दिनों फिलहाल रेस्ट मोड में हैं। ऐसे में उनके बेटे यशवर्धन आहूजा दिवाली पार्टी में पहुंचे। इस दौरान पैपराजी ने उनसे गोविंदा का हाल जाना। यशवर्धन ने हंसते हुए इस बात का जवाब देते हुए कहा, "बढ़िया, बढ़िया. बहुत बेहतर है, टांके निकल गए हैं, कोई टेंशन नहीं है. मस्त, अब एक दो हफ़्तों में डांस भी करना चालू कर लेंगे।''

Govinda

गोविंदा का हेल्थ अपडेट सामने आने के बाद एक्टर के फैंस को राहत की सांस मिली। सोशल मीडिया पर फिलहाल उनके बेटे का ये वीडियो वायरल हो रहा है। इस महीने की शुरुआत में, गोविंदा को मुंबई में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जब उन्होंने गलती से अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर से पैर में गोली मार ली थी। गोली निकाल दी गई और अभिनेता को छह सप्ताह के आराम की सलाह दी गई।

अस्पताल से लौटने के बाद, गोविंदा ने मीडिया से बातचीत की थी और बताया कि आखिर उनके साथ ऐसा क्या हुआ था। एक्टर ने कहा, "थोड़ा गहरा लग गया था, लगा तब विश्वास नहीं हुआ, ऐसा लगा ये क्या हो गया। उसी वक्त मेरी बंदूक गिर गयी और गोली चल गई। मुझे झटका लगा और मैंने देखा कि खून निकल रहा है।''

जानकारी के मुताबिक, जिस वक्त गोविंदा के पैर में गोली लगी थी वह अपने घर में अकेले थे और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा कोलकाता गई थीं। गोली लगने के बाद एक्टर ने अपने भाई को फोन किया और आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। एक्टर के शरीर से काफी सारा खून निकला था जिसके कारण उनके पैर में टांके लगे थे।

ये भी पढ़ें: Govinda Love Story: 'पहले छिपाया रिश्ता, फिर की दो बार शादी', गजब है बॉलीवुड के राजाबाबू की प्रेम कहानी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+