गोविंदा की पत्नी सुनीता और कश्मीरा शाह के बीच तकरार, भांजे विनय आनंद ने अब 'मामी' को लेकर कही ये बात

मुंबई, 15 सितंबर। फिल्म अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के रिश्ते भांजे कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह से अच्छे नहीं है। दोनों के बीच अनबन की खबरें अक्सर सामने आती रहती हैं। आलम यह है कि कपिल शर्मा के शो पर जब भी गोविंदा आते हैं तो कृष्णा अभिषेक शो में हिस्सा नहीं लेते हैं। गोविंदा के परिवार के बीच की यह कलह उस वक्त खुलकर सार्वजनिक तौर पर सामने आ गई जब कपिल शर्मा के शो पर गोविंदा, सुनीता और उनके बच्चे टीना व यशवर्धन हिस्सा लेने के लिए पहुंचे।

विनय आनंद ने खुलकर की बात

विनय आनंद ने खुलकर की बात

इस बीच गोविंदा के दूसरे भांजे विनय आनंद ने भी परिवार के बीच चल रही इस अनबन को लेकर खुलकर बात की है। विनय ने कहा कि सुनीता मामी के लिए मेरे भीतर बहुत सम्मान है। उन्होंने हमे बहुत प्यार दिया है, हमे मां की तरह दुलार दिया है, जिसे हम जीवनभर लौटा नहीं सकते हैं। वो मेरे लिए मां के समान हैं। उन्होंने हमेशा मेरा खयाल रखा है और हमेशा मेरा समर्थन किया है।

कश्मीरा और सुनीता में हुई थी नोंकझोंक

कश्मीरा और सुनीता में हुई थी नोंकझोंक

कपिल शर्मा के शो में गोविंदा के बतौर मेहमान आने पर कृष्णा अभिषेक शो पर नजर नहीं आएंगे और इस बात की पुष्टि खुद कृष्णा अभिषेक ने की, उन्होंने खुद कहा था वह इस एपिसोड में हिस्सा नहीं लेंगे। हालांकि गोविंदा ने एपिसोड में कृष्णा के नहीं आने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी लेकिन गोविंदा की पत्नी सुनीता ने शो पर कृष्णा के लिए खुलकर बात की और बताया कि किस तरह से कृष्णा परिवार के नाम को बदनाम कर रहे हैं। सुनीता के इस बयान पर कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह ने तीखा पलटवार भी किया था।

एक दूसरे पर साधा निशाना

एक दूसरे पर साधा निशाना

सुनीता ने कहा था कि कृष्णा अभिषेक के साथ अब कभी सुलह नहीं हो सकती है। दोनों परिवारों के बीच अब सुलह संभव नहीं है, वह कभी भी कृष्णा का चेहरा नहीं देखना चाहती हैं। सुनीता इस बयान के बाद कश्मीरा शाह ने यहां तक कहा डाला था कि किसी सेलेब्रिटी से कोई पूछ ले सुनीता कौन है। मैंने अपना नाम खुद बनाया है, किसी की पत्नी के रूप में मेरी पहचान नहीं है। इसके साथ ही कश्मीर ने कहा कि हो सकता है कि शो में कृष्णा की जरूरत ना रही हो इसलिए वह एपिसोड का हिस्सा नहीं रहे हो।

कृष्णा की सफाई के बाद भी नहीं बदला सुनीता का मन

कृष्णा की सफाई के बाद भी नहीं बदला सुनीता का मन

गौर करने वाली बात है कि कश्मीरा शाह ने 2018 में ट्वीट करके कहा था कि कुछ लोग पैसे के लिए नाचते हैं। कश्मीरा के इस बयान से सुनीता काफी आहत हो गई थीं। जिसके बाद सुनीता ने कहा था कि कश्मीर ने यह बात गोविंदा के लिए कही है जिसके बाद गोविंदा और सुनीता ने कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा से दूरी बनाने का फैसला कर लिया था। हालांकि बाद में कृष्णा ने कहा था कि कश्मीरा का ट्वीट उनकी बहन आरती सिंह के लिए था। लेकिन बावजूद इसके सुनीता आहूजा का मन नहीं बदला।

सुनीता हुई थीं आहत

सुनीता हुई थीं आहत

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सुनीता ने कहा था कि कृष्णा अभिषेक ने जो कहा था उसे सुनकर मैं बहुत ही ज्यादा आहत हुई थी। कृष्णा ने गोविंदा के स्पेशल एपिसोड में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया था।, जिसमे मैं और मेरा परिवार मेहमान के तौर पर कपिल शर्मा के शो में पहुंचा था। उन्होने कहा था कि दोनों ही लोग एक साथ स्टेज साझा नहीं करना चाहते हैं।

अब बोलना जरूरी

अब बोलना जरूरी

सुनीता ने इंटरव्यू में कहा था कि पिछले साल नवंबर माह में गोविंदा ने एक बयान जारी करके साफ किया था कि वह कभी भी अपने परिवार से जुड़े मसलों को सार्वजनिक मंच पर साझा नहीं करेंगे। उन्होंने अच्छे इंसान की तरह अपने वादे को पूरा किया। मैं फिर से कहना चाहती हूं कि मैं सम्मानजनक दूरी बनाए रखना चाहती हूं, लेकिन चीजें इस स्तर पर पहुंच गई हैं कि मुझे लगता है कि इस मसले पर बोलने की जरूरत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+