'ये तो शर्मनाक है', बच्चों के सामने गोविंदा ने सुनीता के साथ ही ऐसी हरकत, वीडियो में दिखा ये सब

Govinda and Sunita Viral Video: बॉलीवुड के दमदार एक्टर गोविंदा पिछले कुछ समय से खबरों में छाए हुए हैं। कहा जा रहा है कि गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा का तलाक होने वाला है। दोनों की शादीशुदा जिंदगी ठीक नहीं चल रही है।

गोविंदा और सुनीता आहूजा का तलाक
हालांकि गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने तलाक लेने के दावों को खारिज कर दिया है। दोनों का कहना है कि उनके रिश्ते में अनबन हुई थी लेकिन अब सब ठीक है। वहीं सुनीता आहूजा ने अपने बच्चों के साथ गोविंदा के घर में न रहने को लेकर भी सफाई दी है।

Govinda and Sunita Viral Video

गोविंदा और सुनीता आहूजा का लिपलॉक

इसी बीच गोविंदा और सुनीता आहूजा के लिप-लॉक वाला वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर इंटरनेट पर कई तरह की बातें हो रही हैं। लोग कह रहे हैं कि कपल के इस वीडियो में उनके बच्चे भी मौजूद थे जो कि अपने पैरेंट्स की हरकत को देख अनकंफर्टेबल महसूस कर रहे थे।

वीडियो में दिखा गोविंदा का ऐसा रूप

वीडियो में देखा जा सकता है कि गोविंदा केक काट रहे हैं और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा उनके बगल में खड़ी हैं। वहीं एक्टर के दोनों बच्चे टीना आहूजा और यशवर्धन आहूजा भी वहां मौजूद थे। गोविंदा ने केक का पहला टुकड़ा अपनी पत्नी को खिलाया, जिसके बाद उन्होंने भी ऐसा ही किया और उनके होठों पर किस करने के लिए उनका चेहरा पकड़ लिया।

लोगों ने कहा- बच्चों ने देखी पैरेंट्स की ऐसी हरकत

-वीडियो में देखा जा सकता है कि पैरेंट्स की इस हरकत को देख टीना और यश काफी असहज हो गए थे जबकि सुनीता ने गोविंदा के साथ लिप लॉक किया और दोनों काफी खुश भी लग रहे थे। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स के बीच जंग छिड़ी हुई है।

-एक तरफ जहां कुछ लोगों का कहना है कि गोविंदा और सुनीता के लिपलॉक से उनके बच्चे असहज हो गए थे, वहीं कुछ लोगों का मानना है कि इसमें ऐसा कुछ नहीं। दोनों पति पत्नी हैं और किस कर सकते हैं।

गोविंदा के वकील ने किया चौंकाने वाला खुलासा

-इससे पहले गोविंदा के वकील ने खुलासा किया है कि पत्नी सुनीता आहूजा ने 6 महीने पहले ही एक्टर को तलाक का नोटिस भेजा था। इस बात की जानकारी सामने आने के बाद से गोविंदा के फैंस शॉक्ड हो गए हैं। हालांकि पत्नी सुनीता ने बयान दिया था कि गोविंदा और उनके बीच चीजें फिलहाल ठीक हैं।

-इसी कड़ी में सुनीता आहूजा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सुनीता आहूजा ने बताया है कि उन्हें और गोविंदा को कोई अलग नहीं कर सकता है। साथ ही सुनीता ने ये भी बताया है कि वह गोविंदा से अलग क्यों रहती हैं।

सुनीता आहूजा ने अलग रहने पर दी ऐसी सफाई

-वीडियो में सुनीता आहूजा ने कहा है- मैं और गोविंदा अलग-अलग रहते हैं। दरअसल जब गोविंदा ने राजनीति ज्वाइन की थी, तब मेरी बेटी जवान हो रही थी। उस वक्त सारे कार्यकर्ता घर पर आते थे। अब जवान बेटी है, घर पर छोटे कपड़े पहनती है। इसलिए हमने घर के सामने ही उनका ऑफिस बनाया था।

-वीडियो में सुनीता कहती हैं- हमको और गोविंदा को इस दुनिया में कोई अलग करके तो दिखाए। कोई हो माई का लाल, तो सामने आ जाए। सुनीता आहूजा का ये वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है। वीडियो को देखने के बाद गोविंदा के फैंस ने राहत की सांस ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+