47 साल बाद नीतू कपूर के साथ सेट पर 'अंग्रेजों के जमाने के जेलर', एक्ट्रेस ने कहा- 'ये किसी कल्पना से कम नहीं'
सेट पर 47 साल बाद एक्ट्रेस नीतू कपूर गोवर्धन असरानी को अपने साथ पाकर बेहद उत्साहित नजर आ रही हैं। उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है, जिसके कैप्शन में उन्होंने एक्टर के साथ काम करना कल्पना से भी परे बताया।
फिल्म शोले वाले जेलर के किरदार को कौन भूल सकता है। वैसे तो बॉलीवुड (Bollywood) फिल्मों में गोवर्धन असरानी का हर किरदार बिल्कुल अलग होता है। लेकिन वो कमाल के एक्टर हैं, जो हर एक किरदार में अपने खास हुनर से जान फूंक देते हैं। एक बार फिर से वे बॉलीवुड फिल्म में दिखेंगे। सेट पर एक्ट्रेस नीतू कपूर उन्हें अपने साथ पाकर बेहद उत्साहित नजर आ रही हैं। उन्होंने असरानी के साथ एक तस्वीर शेयर की है, जिसके कैप्शन में उन्होंने चार दशकों बाद मिले असरानी के साथ को कल्पना से भी परे बताया।

नीतू कपूर ने शेयर की तस्वीर
नीतू कपूर अनुभवी स्टार असरानी के साथ काम करके बेहद खुश हैं। उन्होंने शुक्रवार को कार में बैठे असरानी के साथ एक तस्वीर खींची है। जिसमें गोवर्धन असरानी के साथ सनी कौशल और श्रद्धा श्रीनाथ भी नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ कैप्शन में नीतू कपूर ने लिखा, "47 साल बाद असरानी सर के साथ सेट पर !! काल्पनिक"

47 साल बाद असरानी के साथ नीतू कपूर
एक्ट्रेस नीतू कपूर के साथ अभिनेता गोवर्धन असरानी एक कमेटी फिल्म की सूटिंग कर रहे हैं। ये एक कॉमेडी फिल्म है। फिल्म का नाम 'लेटर्स टू मिस्टर खन्ना'है। इस फिल्म में असरानी के साथ एक्ट्रेस नीतू कपूर दिखेंगी। पिछले 47 साल बाद ये पहला मौका है जब असरानी के साथ नीतू कपूर को सेट पर नीतू कपूर को मौका मिला है। इसको लेकर वो काफी एक्साइटेड हैं।

फिल्म की ये है कहानी
असरानी और नीतू कपूर की अपकमिंग कॉमेडी फिल्म का निर्देशन 'तू है मेरा संडे' फेम मिलिंद धैमाडे कर रहे हैं। ये एक पारिवारिक स्टोरी है। जो एक कॉमेडी के रूप में है। इसमें एक मां और उसके बेटे के बीच का रिश्ता को दिखाया गया है। यह लायंसगेट इंडिया स्टूडियो के सहयोग से फिल्म को सूट किया जा रहा है। मिलिंद धैमाडे ने कहा कि वो इस कॉमेडी फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, "यह एक मां-बेटे का रिश्ता है। हमारी कास्टिंग पूरे भारत के दर्शकों को एक बेहतर स्टोरी से कनेक्ट करेगी।"

सामान्य मां- बेटे के रिश्ते से अलग है फिल्म- नीतू कपूर
अपनी फिल्म अपकमिंग फिल्म को लेकर एक्ट्रेस नीतू कपूर ने कहा, "यह मां-बेटे की किसी समान्य कहानी से काफी अलग है। ये मां बेटे के रिश्ते के साथ एक अलग पक्ष रखता है। मैं लायंसगेट स्टूडियोज के पहले प्रोडक्शन का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हूं। मुझे विश्वास है कि ये फिल्म यह दिलों को छू जाएगी और मेरे दिल के करीब रहेगी"।

नीतू- असरानी के अलावा फिल्म में ये कलाकार
इस कॉमेडी फिल्म में नीतू कपूर और गोवर्धन असरानी के अलावा विक्की कौशल के भाई और अभिनेता सनी कौशल और अभिनेत्री श्रद्धा श्रीनाथ भी हैं। अपकमिंग फिल्म का नाम 'सूटकेस' बताया जा रहा है। हालांकि नीतू कपूर ने इसे 'लेटर्स टू मिस्टर खन्ना' बताया है। फिलहाल अभी तो फिल्म का नाम तय नहीं है। इस फिल्म के कुछ सीन्स इंदौर में सूट किए गए हैं। आने वाले दिनों में इसके अलावा फिल्म की शूटिंग रतलाम और उज्जैन में भी होगी।












Click it and Unblock the Notifications