Happy Birthday Sridevi: श्रीदेवी के जन्मदिन के मौके पर गूगल ने साझा किया खास डूडल
बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री श्रीदेवी का आज जन्मदिन हैं। श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त 1963 को तमिलनाडु में हुआ था। उन्होंने तकरीबन चार दशक तक फिल्म इंडस्ट्री में काम किया, इस दौरान उन्होंने 300 से अधिक फिल्मों में अपनी अदाकारी दिखाई। आज भी फिल्म इंड्रस्ट्री में उन्हें बेहतरीन अदाकारा की श्रेणी में गिना जाता है।
श्रीदेवी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत महज चार साल की उम्र में कर दी थी। श्रीदेवी के जन्मदिन के मौके पर गूगल ने खास डूडल शेयर किया है। फिल्म इंडस्ट्री में श्रीदेवी की यात्रा को गूगल ने इस खास डूडल के जरिए दिखाने की कोशिश की है।

गूगल ने श्रीदेवी को डूडल समर्पित करते हुए लिखा, वह बचपन में ही फिल्मों से प्यार करने लगीं, महज चार साल की उम्र में वह तमिल फिल्म में नजर आईं, जिसका नाम था कंधन करूनई। श्रीदेवी ने कई दक्षिण की भाषा बोलनी सीखी, यही वजह है कि उन्हें भारत की कई और फिल्म इंडस्ट्री में काम करने को मिला।
गूगल ने श्रीदेवी को याद करते हुए खूबसूरत इलस्ट्रेशन बनाया है, इसे मुंबई की भूमिका मुखर्जी ने तैयार किया है। इस इलस्ट्रेशन के जरिए श्रेदेवी के जीवन के खास पहलू को दिखाने की कोशिश की गई है।
श्रीदेवी को सबसे पहले राष्ट्रीय पहचान 1976 में के बालचंद्र की मूंडरू मुदिचू से मिली। इस फिल्म में बड़े पर्दे पर श्रीदेवी को अलग पहचान मिली। जिसके बाद हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें एंट्री मिली और यहां पर उन्होंने अपनी खास पहचान बनाई।
फिल्म हिम्मतवाला में मुख्य किरदार निभाने के बाद श्रीदेवी ने राष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान बनाई और बॉलीवुड के बॉक्स ऑफिस पर अफनी धमक दिखाई। आने वाले वर्षों में श्रीदेवी की लोकप्रियता लगातार बढ़ती रही।
फिल्म सदमा, चालबाज ने उन्हें अलग ही श्रेणी में स्थापित कर दिया। इन फिल्मों के बाद श्रीदेवी ने यह स्थापित करने में सफलता हासिल की कि इंडस्ट्री में बिना हीरो के भी फिल्म हिट हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications