फेमस एक्टर Nikitin बने पिता, Kratika Sengar ने दिया बेबी गर्ल को जन्म
टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल कृतिका सेंगर और निकितिन धीर शादी के 8 साल बाद माता-पिता बने। बता दें कि, कृतिका सेंगर ने एक बच्ची को जन्म दिया है।
मुंबई, 12 मई: टीवी एक्ट्रेस कृतिका सेंगर और उनके पति एक्टर निकितिन धीर को जिस दिन का लंबे से इंतजार था। वो घड़ी आखिरकार आ ही गई। जी हां कपल के घर एक नन्ही परी का जन्म हुआ है। बताया जा रहा है कि कृतिका ने आज सुबह यानी 12 मई 2022 को बेटी को जन्म दिया है। इस खुशखबरी के बाद से कपल काफी एक्साइटेड है।

कपल को फैंस दे रहे बधाई
हाल ही में कृतिका सेंगर ने मैटरनिटी फोटोशूट कराया था। जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम में शेयर की है। फोटोशूट में कृतिका बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही थीं। इन तस्वीरों में कृतिका सेंगर का चेहरा काफी ग्लो कर रहा है। वहीं उनके घर आई इस खुशखबरी के बाद से उन्हें फैंस लगातार बधाइयां दे रहे हैं।
8 साल बाद गुंजी किलकारी
कपल ने 13 नवंबर 2021 को अपनी प्रेंग्नेंसी की घोषणा की थी। दोनों की शादी को 8 साल हो चुके हैं। शादी के 8 साल बाद ये कपल पैरेंट्स बनने जा रहा है, जिसके लिए दोनों काफी उत्साहित हैं। वहीं बात करें, कृतिका सेंगर और निकितिन धीर की लव स्टोरी की तो उनकी शादी 3 सितंबर 2014 में शादी की थी।












Click it and Unblock the Notifications