पक्की हो गई खबर, मां बनने वाली हैं काजल अग्रवाल, पति ने सोशल मीडिया पर दी Good News

मुंबई, 02 जनवरी। आखिरकार वो बात कन्फर्म हो गई, जिसका इंतजार अभिनेत्री काजोल के फैंस लंबे वक्त से कर रहे थे। जी हां, काजल गर्भवती हैं और बहुत जल्द वो अपने और गौतम किचलू की पहली संतान को जन्म देने वाली हैं। इस बात की पुष्टि खुद उनके पति गौतम ने ही सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर नववर्ष की बधाई देते हुए ये गुड न्यूज लोगों से शेयर की है।

Recommended Video

    Kajal Aggarwal के मां बनने की खबर पक्की, पति ने शेयर की Good News | वनइंडिया हिंदी
     '2022 की ओर देख रहा हूं'

    '2022 की ओर देख रहा हूं'

    उन्होंने इंस्ट्राग्राम में काजल की एक सुंदर सी फोटो को शेयर करते हुए लिखा कि '2022 की ओर देख रहा हूं' ,इसके साथ ही उन्होंने प्रेग्नेंट महिला की इमोजी शेयर की है। गौतम की ये पोस्ट इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और इसी कारण वो ट्विटर पर ट्रेंड भी हो रहे हैं।

    प्रेंग्नेंसी कन्फर्म हो गई

    प्रेंग्नेंसी कन्फर्म हो गई

    मालूम हो कि पिछले काफी वक्त से काजल के गर्भवती होने की खबर चर्चा में थी लेकिन अभिनेत्री और उनके पति ने इस बात को कन्फर्म नहीं किया था लेकिन अब प्रेंग्नेंसी कन्फर्म हो गई है।

     गौतम किचलू एक नामी-गिरामी बिजनेसमैन हैं

    गौतम किचलू एक नामी-गिरामी बिजनेसमैन हैं

    काजल के चाहने वालों का उत्साह डबल हो गया है, वो नए साल पर ये शानदार खबर सुनकर बहुत ज्यादा खुश हुए और इसलिए झोली भरकर मुबारकबाद काजल और गौतम को दे रहे हैं। मालूम हो कि गौतम किचलू एक नामी-गिरामी बिजनेसमैन हैं, जिनका दूर-दूर तक फिल्मी दुनिया से कोई लेना-देना नहीं है। वो 'डिसर्न लिविंग' के फाउंडर हैं। वो एक बिजनेसमैन फैमिली से हैं, उनकी पढ़ाई मेसाचुएट्स यूनिवर्सिटी अमेरिका में हुई है। उनकी और काजल की पहली मुलाकात एक इंवेट को दौरान हुई थी।

     अक्टूबर 2020 में मुंबई में शादी हुई थी

    अक्टूबर 2020 में मुंबई में शादी हुई थी

    शादी से पहले उनका और काजल का लंबा प्रेम प्रसंग चला और फिर दोनों ने अक्टूबर 2020 में मुंबई में शादी की थी। काजल को हिंदी दर्शक 'सिंघम' और 'स्पेशल 26' से पहचानते हैं, जबकि तेलुगू सिनेमा की वो बिगस्टार कही जाती हैं, उन्होंने 'मगधीरा' जैसी कई मेगा हिट फिल्मों में भी काम किया है। काजल बहुत सारे विज्ञापनों की ब्रांड्स से भी जुड़ी हुई हैं।

    अपनी और अपने पति की एक कपल फोटो शेयर की

    शुक्रवार को काजल ने भी अपनी और अपने पति की एक कपल फोटो शेयर की थी और कैप्शन में कुछ ऐसा लिखा था जिससे अंदाजा लग गया था कि ये अभिनेत्री अब मातृत्व सुख का इंतजार कर रही है। हालांकि उन्होंने अपनी बात पूरी तरह से स्पष्ट नहीं की थी। दरअसल उन्होंने लिखा था कि 'जब मैंने अपनी आंखें बंद की तो मैं पुरानी थी, मैं नई शुरुआत कर रही हूं, हैप्पी न्यू ईयर। 2021 का आभार व्यक्त करती हूं और 2022 में प्यार के साथ जाना चाहती हूं।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+