GOAT Box Office Collection Day 4: विजय की फिल्म ने पहले हफ्ते की ताबड़तोड़ कमाई, जानें कलेक्शन
GOAT Box Office Collection day 4: थलपति विजय और निर्देशक वेंकट प्रभु की फिल्म द ग्रेटेस्ट फिल्म ऑफ ऑल टाइम या GOAT अपने शुरुआती वीकेंड में शानदार कमाई कर रही है। जासूसी थ्रिलर इस फिल्म को लेकर रिपोर्ट्स हैं कि इसने दुनियाभर में 200 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई कर ली है। वहीं घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 150 करोड़ किये जाने की उम्मीद है। हालांकि फिल्म को लेकर रिएक्शन कुछ मिले-जुले हैं।
देखना ये होगा कि वीकेंड में विजय की फिल्म सिनेमाघरों में कैसा परफॉर्म करने वाली है। 5 सितंबर को सिनेमाघरों में GOAT रिलीज हुई। फिल्म ने रिलीज से पहले के कारोबार और एडवांस बुकिंग के साथ रिकॉर्ड बनाए।

निर्देशक वेंकट प्रभु की निर्देशित इस फिल्म ने दुनिया भर में 126 करोड़ रुपये (सकल) की शानदार शुरुआत की। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर, फिल्म ने चार दिनों में 137.2 करोड़ रुपये की कमाई की, जिसमें फिल्म के तमिल वर्जन का बड़ा योगदान रहा। तीसरे दिन की तुलना में रविवार (चौथे दिन) को कलेक्शन में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई।
ट्रैकिंग वेबसाइट 'सैकनिल्क' की रिपोर्ट के अनुसार, GOAT ने 8 सितंबर को 34.2 करोड़ रुपये की कमाई की है। तमिल वर्जन ने 30 करोड़ रुपये, जबकि हिंदी और तेलुगू वर्जन ने क्रमशः 2.7 करोड़ रुपये और 1.5 करोड़ रुपये की कमाई की।












Click it and Unblock the Notifications