न्यू ईयर पार्टी में दिखना है ग्लैमरस तो ट्राई करें बॉलीवुड डीवाज के ये 5 शिमरी लुक, देखते रह जाएंगे लोग

New Year 2024: न्यू ईयर की पार्टी के लिए लोगों ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी है। न्यू ईयर की पार्टी में जितना जरूरी म्यूजिक और खाना होता है, उतना ही जरूरी ग्लैमरस दिखना भी होता है। न्यू ईयर की पार्टी में अगर आप कुछ डिफरेंट और ग्लैमरस ड्रेस ट्राई करना चाहती हैं, तो बॉलीवुड डीवाज की शिमरी आउटफिट्स से आइडिया लेकर एक स्टाइलिश और क्लासी ड्रेस रीक्रिएट कर सकती हैं।

न्यू ईयर में पहने शिमरी ड्रेस
पिछले कुछ समय से शिमरी ड्रेसेस ने अपना अलग ही जलवा बिखेर रखा है। इस तरह की ड्रेसेस नाइट पार्टी के लिए बिल्कुल परफेक्ट साबित होंगी। ये ड्रेसेस आपको न सिर्फ ग्लैमरस दिखाने में मदद करेंगी बल्कि आपका खूबसूरती में चार चांद भी लगाएंगी। शिमरी ड्रेसेस की जगमगाहट आपको एक अलग लुक देंगी।

bollywood stars

करीना कपूर खान का ग्लैमर
न्यू ईयर पार्टी में अगर आप सबसे ग्लैमरस दिखना चाहती हैं तो करीना कपूर खान का यह स्टाइलिश स्टनिंग शिमरी लुक रीक्रिएट कर सकती हैं। इस ड्रेस के साथ आपको ज्यादा मेकअप करने की जरूरत बिल्कुल नहीं हैं। अगर ड्रेस का कलर गोल्डन है तो आप स्मोकी आईज मेकअप ट्राई कर सकती हैं। साथ ही बालों को खुला छोड़ दें।

सारा अली खान की तरह कैरी करें ड्रेस
बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान के शिमरी ड्रेस लुक को रीक्रिएट करने के लिए आप गोल्डन बेस में शिमर वर्क किया हुआ वी नेक फुल स्लीव्स क्रॉप टॉप और एक फिश कट स्कर्ट डिजाइन करवा सकती हैं। ये आपके पार्टी लुक को दमदार बना देगा।

मलाइका अरोड़ा की तरह लुक को बनाए परफेक्ट
बॉलीवुड की फिटनेस फ्रीक एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की तरह आप फुल स्लीव्स बंद गले की हाई नेक फुल स्लीव्स सीक्वेंस हाई थाई स्लिट ड्रेस भी न्यू ईयर पार्टी में कैरी कर सकती हैं। इसके साथ केवल इयररिंग्स पहने और हाई हील्स पहन कर अपने लुक को परफेक्ट बनाएं।

आलिया भट्ट से लें पार्टी ड्रेस का आइडिया
बॉलीवुड की खूबसूरत डीवा आलिया भट्ट का हर लुक शानदार होता है। ऐसे में आप उनके शिमरी आउटफिट से आइडिया लेकर ऑफ शोल्डर टॉप पेंसिल स्कर्ट के साथ कैरी कर सकती हैं। इसके साथ हाई हील्स पहन कर एकदम क्लासी लुक अपनाएं।

कैटरीना कैफ की तरह पहनें ड्रेस
वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की तरह आप शिमरी ड्रेस कैरी कर सकती है, जिसमें उन्होंने स्टेप वाला शिमरी क्रॉप टॉप और सेम फैब्रिक की स्कर्ट कैरी की है। इस ड्रेस के साथ हल्का मेकअप करें और बालों को पॉनीटेल बांध ले। ये आपके पार्टी लुक को ग्लैमरस बनाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+