'मैं उन्हें मिस करती हूं', अरबाज खान से ब्रेकअप के बाद जॉर्जिया का छलका दर्द, कहा- 'अब कोई रास्ता नहीं'
Giorgia-Arbaaz Breakup: बॉलीवुड इंडस्ट्री में आए दिन रिश्ते बनते और बिगड़ते रहते हैं। मलाइका अरोड़ा से शादी टूटने के बाद अरबाज खान की जिंदगी में जॉर्जिया एंड्रियानी आईं। दोनों ने एक दूसरे को लगभग चार साल डेट किया लेकिन अब हाल ही कपल ने अपने ब्रेकअप की अनाउंसमेंट कर फैंस को हैरान कर दिया। अब जॉर्जिया एंड्रियानी ने एक इंटरव्यू के दौरान अरबाज खान संग हुए ब्रेकअप पर खुलकर बात की।
टाइम्स न्यूज नेटवर्क को दिए इंटरव्यू में जॉर्जिया एंड्रियानी ने बताया उन्हें रिलेशनशिप में रहते हुए ये एहसास हुआ कि अरबाज खान और उनकी जिंदगी काफी अलग-अलग है। उन्होंने खुलासा किया कि वह पिछले डेढ़ साल से सिंगल हैं और ब्रेकअप के बाद भी अरबाज खान को बेहद मिस करती हैं। लेकिन अब रिलेशनशिप में वापसी का कोई रास्ता नहीं है।

जॉर्जिया ने कहा, "चार साल से हम दोनों रिलेशनशिप में थे। लेकिन मुझे आज भी उसकी याद आती है। मैं और वह अब केवल दोस्त हैं, लेकिन अब वापस लौटना मुमकिन नहीं है। मैं नहीं चाहती कि मुझे उनकी गर्लफ्रेंड कहकर संबोधित की जाऊं। मैं फिलहाल एक अच्छी जगह पर हूं।"
जॉर्जिया ने आगे बताया कि अरबाज खान के साथ रिलेशनशिप में रहकर वह एक यंग लाइफ नहीं जी पा रही थीं। उन्होंने कहा, 'अरबाज को मेरे बाहर निकलने, लोगों से मिलने-जुलने से कभी कोई दिक्कत नहीं थी, लेकिन मैं ऐसा नहीं कर पाई। मुझे उस वक्त ऐसा महसूस हुआ, जैसे हम अपने जीवन के अलग-अलग फेज में थे।' इससे पहले पिंकविला को दिए इंटरव्यू में जॉर्जिया ने कहा था कि वह अरबाज के कॉन्ट्रैक्ट में हैं।
बता दें कि, साल 2017 में अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा का तलाक हो गया था। इसके बाद जहां एक्ट्रेस की लाइफ में अर्जुन कपूर की एंट्री हुई तो वहीं अरबाज खान की जिंदगी में जॉर्जिया आईं। दोनों के बीच उम्र में 22 साल का फर्क है लेकिन इस सबको को दरकिनार कर दोनों 4 साल तक रिलेशनशिप में रहे। यहां तक कि जॉर्जिया की अरबाज खान की फैमिली के साथ अच्छी बॉन्डिंग थी। लोगों ने कयास लगाए कि अरबाज और जॉर्जिया जल्द ही शादी करने वाले हैं। लेकिन अब दोनों ने ब्रेकअप का ऐलान कर सबको चौंका दिया।












Click it and Unblock the Notifications