क्या अरबाज खान के साथ टॉक्सिक रिलेशनशिप में थीं जॉर्जिया? Ex गर्लफ्रेंड ने कहा- 'मैं अब आजाद हूं और...'
Giorgia Andriani Arbaaz Khan Breakup: बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान अब एक बार फिर से सिंगल हो गए। उनकी ना सिर्फ प्रोफेशनल लाइफ बल्कि पर्सनल लाइफ में भी उथल-पुथल मची हुई है। हाल ही में अरबाज के साथ 4 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद जॉर्जिया एंड्रियानी ने ब्रेकअप कर लिया।
लंबे समय से चर्चा थी कि अरबाज खान और जॉर्जिया एंड्रियानी का ब्रेकअप हो चुका है। दोनों काफी समय से एकसाथ नजर नहीं आ रहे थे। वहीं अब खुद जॉर्जिया ने एक इंटरव्यू के दौरान इस पर चुप्पी तोड़ी और बताया कि आखिर क्यों उन्होंने अरबाज खान के साथ अलग होने का फैसला किया।

पिंकविला को दिए इंटरव्यू में जॉर्जिया एंड्रियानी ने कहा कि, 'मैं जितने समय तक भी अरबाज के साथ रही वह काफी अच्छा था। उन्होंने हमेशा से मेरा ध्यान रखा और मुझे सपोर्ट भी किया। उस समय मैं जो चाहती थी उन्होंने वह सब मेरे लिए किया। हम दोनों हमेशा से अच्छे दोस्त थे और आगे भी रहेंगे।'
जॉर्जिया ने आगे कहा कि, 'मैं उनके बारे में कुछ गलत नहीं सोच सकती। लेकिन जब हम किसी टॉक्सिक रिलेशनशिप में होते हैं तो कुछ ऐसी चीजें होती हैं जिनकी वजह से आपको उस इंसान से कट करना ही पड़ता है। वह एक ऐसा समय होता है जब आप सोचते हैं कि अब बहुत हो गया मैं इस इंसान के साथ अब और नहीं रह सकती। मैं अब फिलहाल ब्रेकअप के बाद उनके टच में नहीं हूं।'
जॉर्जिया ने यह भी बताया कि उनके लिए अरबाज खान से ब्रेकअप करना काफी मुश्किल था। लेकिन दोनों ने साथ मिलकर ये फैसला लेना जरूरी समझा। इसके बाद जब उनसे पूछा गया कि वह अब कैसा महसूस कर रही हैं तो उन्होंने कहा, 'मुझे फिलहाल अपनी ये आजादी काफी पसंद आ रही है और मैं बेहद खुश हूं। मैं कहीं भी जा सकती हूं और अपनी मर्जी से कुछ भी कर सकती हूं।' बता दें कि, जॉर्जिया अरबाज खान से 22 साल छोटी थीं। जिसके कारण उनको ट्रोल भी किया जाता था।












Click it and Unblock the Notifications