Viral Video: अरबाज खान की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया की मेड के बदले तेवर, सिर्फ इस काम के लिए मांगे 70 लाख

इन दिनों अरबाज खान की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी का कॉमिक अवतार भी फैंस को खूब पसंद आ रहा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उनकी मेड सिर्फ बर्तन धोने के 70 लाख मांग रही हैं।

मुंबई, 4 अक्टूबर: अरबाज खान की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी वैसे तो अपने कातिलाना अंदाज से सुर्खियों में रहती हैं। आए दिन वह सोशल मीडिया पर अपने नए लुक से फैंस को हैरान कर देती हैं। इस बीच जॉर्जिया एंड्रियानी ने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। जिसमें उनकी मेड उनसे सिर्फ एक काम के लिए 70 लाख मांगती हैं।

जॉर्जिया ने शेयर किया मजेदार वीडियो

जॉर्जिया ने शेयर किया मजेदार वीडियो

जॉर्जिया एंड्रियानी भले ही फिल्मों से दूर हों लेकिन वह फैंस से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ ना कुछ शेयर करती रहती हैं। इन दिनों वह कातिल अदाओं के साथ-साथ कॉमिक कर वीडियो शेयर करती हैं और उनका ये अवतार फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस बीच उन्होंने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें उनकी मेड उनसे 70 लाख रुपये मांगती हैं। मेड के ये नखरे देख जॉर्जिया घबरा जाती हैं।

जॉर्जिया की मेड के बदले तेवर

दरअसल जॉर्जिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह अक्षय कुमार और राजपाल यादव की फिल्म हेरा फेरी का मशहूर डायलॉग का कॉमिक करती हैं। इस वीडियो को करने में जॉर्जिया की मेड अल्का उनका बखूबी साथ निभाती हैं। जॉर्जिया ने वीडियो पोस्ट कर लिखा- "पब्लिक की हाई डिमांड पर, अल्का वापस आ गई है"।

सिर्फ इस काम के लिए मांगे 70 लाख

सिर्फ इस काम के लिए मांगे 70 लाख

इस वीडियो में एक तरफ अल्का बर्तन की ओर देखती हैं और जॉर्जिया से इशारा करते हुए कहती हैं कि वह इस बर्तन को मांजने के लिए उनसे 70 लाख रुपये लेंगी। जिसके बाद अल्का की ये डिमांड सुनकर जॉर्जिया हैरान हो जाती हैं और मेड से कहती हैं कि "70 लाख तो नहीं है मेरे पास"। फिर अल्का कहती हैं कि "जोर जोर से बोलकर सबको स्कीमें बता दे"।

 वीडियो पर फैंस ने दिए मजेदार रिएक्शन

वीडियो पर फैंस ने दिए मजेदार रिएक्शन

जॉर्जिया का ये मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस भी इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और लगातार कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा, "हमें अल्का बहुत पसंद है"। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, "मुझे आपकी कॉमिक टाइमिंग बेहद पसंद आई. आप प्लीज ऐसे वीडियोज और बनाएं"।

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं जॉर्जिया

यह पहली बार नहीं है जब जॉर्जिया ने अपनी मेड अल्का के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर की है। बल्कि इससे पहले भी उन्होंने मेड के साथ कई वीडियो शेयर की है। जिसमें उनको उनकी कॉमिक टाइमिंग की काफी प्रशंसा मिली है। बता दें कि जॉर्जिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी वीडियो और फोटोज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+