Ghoomer का पोस्टर रिलीज, देश के लिए एक हाथ से क्रिकेट खेलेंगी सैयामी खेर, देखें अभिषेक बच्चन का नया अंदाज

Ghoomer Motion Poster Release: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन एक बार फिर से बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। वह क्रिकेट से जुड़े एक फिल्म के जरिए लोगों को एंटरटेन करने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस सैयामी खेर भी नजर आने वाली हैं। इस वक्त अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर अपनी अपकमिंग फिल्म 'घूमर' को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इस फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज किया जा चुका है।

फिल्म 'घूमर' का मोशन पोस्टर रिलीज
आपको बता दें कि फिल्म 'घूमर' में सैयामी खेर एक ऐसी लड़की के किरदार में नजर आ रही हैं जिसका सिर्फ एक हाथ है और उसी हाथ से वह क्रिकेट खेल सकती है। वहीं अभिषेक बच्चन, उनके कोच बने हैं। हालांकि एक हाथ से क्रिकेट खेलना आसान काम नहीं है। ये लाइफ लॉजिक का खेल नहीं बल्कि मैजिक का खेल है। 'घूमर' के मोशन पोस्टर में जब अभिषेक बच्चन की आवाज कानों तक पहुंचती है, तो ये काफी देर तक गूंजती रहती है।

Ghoomer

सैयामी खेर एक हाथ से क्रिकेट खेलती आईं नजर
जानकारी के अनुसार फिल्म 'घूमर' का मोशन पोस्टर जबसे रिलीज हुआ है, सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। ये मोशन पोस्टर लोगों का काफी पसंद आ रहा है। इस मोशन पोस्टर में सैयामी खेर दमदार लग रही हैं। पोस्टर में सैयामी खेर वाइट कलर की यूनिफॉर्म में हाथ में गेंद पकड़े हुए नजर आ रही हैं। 'घूमर' के मोशन पोस्टर में सैयामी खेर का सिर्फ एक ही हाथ है। लेकिन एक हाथ होने के बावजूद उनका जज्बा साफ दिखाई दे रहा है। इसमें सैयामी खेर अपनी बॉलिंग से स्टंप्स उड़ाती नजर आ रही हैं।

सैयामी खेर रियल लाइफ में भी थीं क्रिकेटर
फिल्म मेकर्स की मानें तो सैयामी खेर ने अपने किरदार के लिए काफी मेहनत की है। आपको बता दें कि सैयामी खेर रियल लाइफ में भी क्रिकेट खेल चुकी हैं। एक्ट्रेस बनने से पहले सैयामी खेर अपने कॉलेज के दिनों में क्रिकेटर थीं। वह एक ऑल-राउंडर के रूप में खेलती थीं। वह फास्ट बॉलर के रूप में भी महाराष्ट्र की स्टेट क्रिकेट टीम के लिए भी क्रिकेट खल चुकी हैं।

18 अगस्त को रिलीज होगी 'घूमर'
जानकारी के अनुसार फिल्म 'घूमर' के डायरेक्टर आर. बाल्की हैं। साथ ही इस फिल्म की कहानी भी उन्होंने ही लिखी है। ये फिल्म आगामी 18 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन का किरदार भी बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+