राज कुंद्रा मामले से चर्चा में आईं गहना ने फटे कपड़ों में शेयर की तस्वीर, मुंबई पुलिस पर लगाए आरोप
मुंबई, 1 सितंबर: अश्लील फिल्म बनाने के मामले में कारोबारी राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ लगातार चर्चा में हैं। इस मामले में गहना वशिष्ठ भी पुलिस के संदिग्धों की सूची में हैं। गहना से पुलिस कई बार पूछताछ भी हो चुकी है। गहना ने अब खुद को पुलिस जांच से परेशान बताते हुए कई तरह के आरोप लगाए हैं। उन्होंने अपने फटे कपड़ों की तस्वीर शेयर करते हुए इसे पुलिस की करतूत बताया है और कहा है कि उनको तंग किया जा रहा है।

मुंबई पुलिस पर लगाए हैं कई आरोप
गहना वशिष्ठ ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। जहां पर फटे हुए कपड़े नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस का कहना है कि ये फोटो उन्हीं की है। और उनकी इस हालात का जिम्मेदार पुलिस है। गहना ने मुंबई पुलिस के घेरते हुए एक लंबा नोट भी इंस्टा पर लिखा है। जिसमें गहना वशिष्ठ ने मुंबई पुलिस पर जुल्म करने का आरोप लगाया है।

कार भी गिरवी रख चुकी हूं
गहना वशिष्ठ ने फटे कपड़ों की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, पुलिसवालों ने मेरी ये दुर्दशा कर दी है। मेरे सभी अकाउंट फ्रीज कर दिए हैं। मेरे पास पैसे नहीं है। मैं घर नहीं जा सकती। घर गई तो पुलिस गिरफ्तार कर लेगी। मेरा मोबाइल और लेपटॅाप सब ले लिया है। जमानत के लिए कार गिरवी रख दी है। मैं कुछ अनजान लोगों के साथ रह रही हूं। वकील की फीस मैंने किसी से मांग कर दी है। मुंबई पुलिस इससे ज्यादा किसी का क्या बिगाड़ोगे?

पैसे ना होने की लिखी बात
गहना वशिष्ठ ने आगे लिखा है कि अगर फिर भी आप लोगों की आत्मा नहीं भरी है तो बनाते रहो झूठे केस। देखना एक दिन सब सामने आएगा। आपने जिन लड़कियों को पैसे का लालच देकर मेरे खिलाफ खड़ा किया है, देखना कोई न कोई सच सामने लाएगा। मेरे मोबाइल में सब कुछ है लेकिन तुम लोगों ने वो भी सीज कर दिया। आज मेरा बुरा समय चल रहा है। कल तुम्हारा भी आएगा। मैं हार नहीं मानूंगी।

टॉर्चर से मैं मर जाऊंगी
गहना वशिष्ठ ने इसके बाद लिखा है, मेरी जिंदगी बर्बाद हो गई है। कई दफा तो समझ नहीं आता है कि मैं क्यों जिंदा हूं। लानत है मेरी जिंदगी पर। मर जाना चाहिए मुझे। प्लीज मुझे मरने का बेहतर तरीका बताएं। मेरा सिर फट जाएगा, ये टॅार्चर से। ये मनहूसियत भरी जिंदगी नहीं चाहिए अब।












Click it and Unblock the Notifications