'राज अभी काफी परेशान हैं...' जानिए गहना वशिष्ठ ने क्यों दिया यह बयान

मुंबई, 25 सितंबर: पोर्नोग्राफी केस में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट से एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ को बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उनको जमानत दे दी है। गहना ने अपना बयान दर्ज भी कराया है, जिसके बाद उन्होंने इस राहत के लिए सुप्रीम कोर्ट का शुक्रिया अदा किया। वहीं अब उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि वह बहुत जल्द काम पर लौटेंगी। इसके अलावा राज कुंद्रा के बारे में कई बातें खुलकर कही।

अब एक्ट्रेस के तौर पर काम करेंगी गहना

अब एक्ट्रेस के तौर पर काम करेंगी गहना

टाइम ऑफ इंडिया को दिए अपने इंटरव्यू में एक्ट्रेस गहना ने कहा कि मैं बहुत लंबे समय से घर से दूर हूं, इसलिए मैं कुछ दिनों के लिए आराम करूंगी और फिर सोमवार से काम शुरू करूंगी। गहना ने खुलासा करते हुए बताया कि अब वो सिर्फ एक एक्ट्रेस के तौर पर काम करेंगी। टीवी सीरियल या वेब सीरीज में एक्टिंग करेंगी। वहीं अगर कुछ साउथ की फिल्मों से ऑफर मिले तो वहां भी काम करना पसंद करेंगी।

'मुझे ये काफी मुझे भारी पड़ गया'

'मुझे ये काफी मुझे भारी पड़ गया'

अपने इंटरव्यू में गहना ने कहा कि अब वो फिल्म मेकर या डायरेक्टर के तौर पर काम नहीं करना चाहती। उन्होंने कहा कि कोई और निर्देशन या प्रोडक्शन नहीं, क्योंकि उस भूमिका ने मुझे परेशानी में डाल दिया है। मैं लोगों को सफाई देते हुए थक चुकी हूं। मुझे ये काफी मुझे भारी पड़ गया था। इसलिए मैं अब सिर्फ एक्ट्रेस बनूंगी।

राज कुंद्रा पर कही गहना ने ये बात

राज कुंद्रा पर कही गहना ने ये बात

इधर, शुरू से ही अश्लील फिल्म बनाने के मामले में राज कुंद्रा का बचाव करने वाली गहना से जब पूछा गया कि क्या वो जमानत पर आने के बाद राज से मिली है? जिसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा 'मैं पांच महीने से जेल में थी और मेरे पास किसी का नंबर नहीं है। मैं केवल उन्हीं से बात कर सकती हूं जिन्होंने मुझे कॉल किया है। इसके अलावा मुझे नहीं लगता कि राज ने अपना फोन चालू किया होगा। क्योंकि वह अभी-अभी जेल से बाहर आए हैं और वो काफी तनाव में भी हैं।

राज कुंद्रा आ रहे काफी परेशान नजर

राज कुंद्रा आ रहे काफी परेशान नजर

गहना ने आगे कहा कि राज कुंद्रा जेल से बाहर आने के बाद काफी परेशान नजर आ रहे थे और उनके चेहरे पर काफी तनाव में दिखाई पड़ रहा था। उन्हें अभी अपनी फैमिली को समय देना चाहिए, लेकिन जब उसके लिए चीजें सामान्य हो जाएंगी, तो मैं उससे बात करूंगी। आपको बता दें कि गहना विशिष्ट और राज कुंद्रा पर आरोप है कि उन्होंने पोर्न फिल्में बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+