'मैं शादीशुदा हूं' 51 साल की गीता कपूर ने सीक्रेट शादी पर तोड़ी चुप्पी, बताया कितनी दौलत की हैं मालकिन

Geeta Kapur Secret Marriage: मशहूर कोरियोग्राफर गीता कपूर रिएलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' को जज कर रही हैं। इस शो के साथ एक बार फिर वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गईं। हाल ही में गीता ने अपनी सीक्रेट शादी पर चुप्पी तोड़ी है।

गीता कपूर 51 साल की उम्र में भी सिंगल हैं। हालांकि कई बार ऐसी खबरें आ चुकी हैं कि उन्होंने गुपचुप शादी कर ली है। अब खुद गीता कपूर ने इस पर चुप्पी तोड़ी है। कोरियोग्राफर ने नवभारत टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा कि, 'हम इंडस्ट्री से जुड़े हैं और इस तरह की खबरें आना हमारे लिए आम है।'

Geeta Kapur

गीता कपूर ने आगे शादी की अफवाह पर कहा कि, 'मेरे बारे में पता नहीं ये किसने अफवाह फैलाई है कि मैं शादीशुदा हूं और मैंने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। जबकि मैंने नहीं की। अगर मैंने शादी की होती तो मैं बड़े गर्व से कहती कि हां मैं शादीशुदा हूं, और मेरे कई बच्चे हैं। ये अफवाह फैलनी बंद होनी चाहिए।'

इसके अलावा गीता कपूर ने नेटवर्थ को लेकर कहा कि, "किसी ने लिखा था कि मेरे पास करोड़ों की कारें और बंगले हैं। मुझे भी पता होना चाहिए, मुझे लगता है कि ये करोड़ों की गाड़ियां कहां हैं। मैं इन्हें चलाना चाहती हूं, ये करोड़ों के बंगले कहां हैं, मैं वहां रहना चाहती हूं। मेरे पास ये करोड़ों रुपये किस बैंक में हैं, मैं इन्हें खर्च करना चाहती हूं। इसलिए ये अफवाहें सुनकर मुझे हैरानी हुई। सरकार को हमारे पास मौजूद संपत्तियों के बारे में पता है और हम उस पर टैक्स भी देते हैं।"

वहीं अगर गीता कपूर के रिएलिटी शो के बारे में बात करें तो इंडियाज़ बेस्ट डांसर सीज़न 4 का प्रीमियर 13 जुलाई को हो चुका है। जिसके एपिसोड प्रत्येक शनिवार और रविवार को रात 8 बजे सोनी टीवी पर प्रसारित होंगे। बता दें कि गीता कपूर बतौर कोरियोग्राफर ने कई बुलंदियां हासिल की। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत बैकग्राउंड डांसर से की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+