गौरी खान ने बेटे आर्यन की गिरफ्तारी के बाद शेयर की पहली इंस्टाग्राम पोस्ट, जानिए Video में क्या है खास
नई दिल्ली, 15 दिसंबर: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ड्रग्स मामले में जमानत पर हैं। बुधवार को उन्हें बॉम्बे हाईकोर्ट से एक और बड़ी राहत मिली, जिसके तहत उन्हें अब हर शुक्रवार एनसीबी दफ्तर हाजिरी लगाने नहीं जाना पड़ेगा। बेटे की मुश्किलें कम होने के साथ ही मां गौरी खान की लाइफ नार्मल होती नजर आ रही है। बुधवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जो आर्यन की गिरफ्तारी के बाद उनकी पहली पोस्ट है। (वीडियो नीचे)

वीडियो के साथ लिखी ये बात
गौरी इंटीरियर डिजाइनिंग का काम करती हैं। उन्होंने फैशन डिजाइनर फाल्गुनी और शेन पीकॉक के साथ एक रील शेयर की। इसके साथ उन्होंने लिखा कि एक कोलेबोरेशन, जहां डिजाइन फैशन से मिलती है। हैदराबाद में ड्रीम टीम फाल्गुनी और शेन के साथ नया स्टोर। नया डिजाइन, नया शहर, वही टीम....मैं इस प्रोजेक्ट के बारे में ज्यादा जानकारी शेयर करने के लिए और इंतजार नहीं कर सकती। इस वीडियो में उन्होंने बहुत से लोगों को टैग किया है।

शाहरुख भी आए नजर
वहीं शाहरुख खान की भी जिंदगी अब पटरी पर आ रही है। एक दिन पहले वो हुंडई इंडिया के कार्यक्रम में शामिल हुए। आर्यन की गिरफ्तारी के बाद ये उनका पहला डिजिटल प्रोग्राम था। उन्होंने नए ब्रांड एंबेसडर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया। हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि ये लाइव था या प्री रिकॉर्डेड। फैन्स गौरी के नए पोस्ट पर जमकर लाइक्स बरसा रहे हैं। साथ ही दोनों के खुश रहने की दुआएं भी की जा रही हैं।
मुंबई से बाहर जाने की छूट
वहीं दूसरी ओर आर्यन की याचिका पर बुधवार को बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान कोर्ट ने आर्यन को जमानत नियमों में ढील दी। अब उन्हें हर शुक्रवार एनसीबी दफ्तर नहीं जाना पड़ेगा। हालांकि उन्हें समन मिलने पर एनसीबी एसआईटी दिल्ली के सामने पेश होना होगा। कोर्ट ने कहा कि एनसीबी को जब भी आर्यन से पूछताछ करनी हो, तो कम से कम 72 घंटे पहले उन्हें नोटिस दें। वहीं उन्हें मुंबई से बाहर यात्रा करने की भी अनुमति मिल गई है। कोर्ट ने कहा कि जब भी आर्यन कहीं बाहर जाएं, तो वो अपनी यात्रा की डिटेल एनसीबी मुंबई के जांच अधिकारी को सौंपे।












Click it and Unblock the Notifications