Gauri Khan Caste: क्या है शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान की जाति? मुसलमान से शादी के बाद अपनाया ये धर्म
Gauri Khan Caste: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान ने सिर्फ एक बेहतरीन रोमांटिक हीरो हैं बल्कि उनकी गिनती दुनिया के अमीर एक्टरों में भी होती है। शाहरुख खान ने बॉलीवुड की कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है।
करोड़ों के मालिक हैं शाहरख खान
रोमांस से लेकर एक्शन तक में वह कई एक्टरों को मात दे सकते हैं। टीवी की दुनिया से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाले किंग खान आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं।

पत्नी गौरी खान के पास भी हैं खूब पैसे
जीरो से अपने करियर की शुरुआत करने वाले शाहरुख खान ने खूब मेहनत की और इसी के चलते आज उन्होंने ये मुकाम हासिल किया है। लेकिन आपको बता दें कि शाहरुख खान की लेडी लव यानी उनकी पत्नी गौरी खान भी पैसों के मामले में पति से कम नहीं हैं।
गौरी खान का 55वां जन्मदिन
शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान आज अपना 55वां जन्मदिन मना रही हैं। गौरी खान भले ही अपने पति शाहरुख खान की तरह की एक्टिंग करियर से नहीं जुड़ीं लेकिन वह एक सफल बिजनेसवुमेन हैं।
क्या है गौरी खान की जाति?
गौरी छिब्बर खान जिन्हें गौरी खान के नाम से जाना जाता है, एक भारतीय फिल्म निर्माता और इंटीरियर डिजाइनर हैं। वह बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की पत्नी होने के साथ साथ एक बेहतरीन बिजनेसवुमेन भी हैं। शाहरुख खान की पत्नी गौरी छिब्बर का जन्म दिल्ली में होशियारपुर के पंजाबी हिंदू परिवार में हुआ था।
कौन होते हैं छिब्बर?
छिब्बर पंजाब क्षेत्र का एक ब्राह्मण कुल (मोहयाल ब्राह्मण) है, जो भृगु ऋषियों के वंशज हैं। इस समुदाय के अधिकांश लोग हिंदू धर्म का पालन करते हैं, लेकिन कुछ लोग सिख धर्म भी मानते हैं क्योंकि उनके पूर्वज सिख गुरुओं से घनिष्ठ रूप से जुड़े थे। वह पंजाब में पाए जाते हैं और उन्होंने भारतीय सेना में भी सेवा दी है।
शाहरुख खान मुस्लिम और पत्नी गौरी हिंदू हैं
आपको बता दें कि शाहरुख खान मुसलमान हैं और उन्होंने अपनी लेडी लव गौरी से शादी की है जो कि एक हिंदू परिवार की लड़की हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गौरी के परिवार वाले नहीं चाहते थे कि शाहरुख खान उनके घर के दामाद बनें क्योंकि एक्टर मुस्लिम हैं। हालांकि शाहरुख खान जिद पर अड़े रहे और उन्होंने गौरी से ही शादी की।
गौरी खान की कमाई
गौरी खान अपने पति शाहरुख खान की तरह ही सालाना करोड़ों रुपए की कमाई करती हैं। गौरी खान सालाना 100 करोड़ रुपए के आसपास की कमाई कर लेती हैं।












Click it and Unblock the Notifications