'अनुपमा' का ये स्टार लेगा 'बिग बॉस 19' में एंट्री, नाम जान खुशी से झूम उठेंगे फैंस
Bigg Boss 19: सलमान खान के फेमस टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 19वें सीजन का हर कोई इंतजार कर रहा है। जल्द ही इस शो का पहला प्रोमो भी आने वाला है। खबरें हैं कि इस बार शो में बहुत कुछ नया होने वाला है। शो की इन्हीं सब अपडेट को लेकर दर्शकों में भी एक्साइटमेंट बनी हुई है। वो भी जानना चाहते हैं कि बतौर कंटेस्टेंट इस बार कौन-कौन शामिल होने वाला है।
रिपोर्ट्स की माने तो इस शो के लिए फेमस टीवी शो अनुपमा के एक्टर्स को भी एप्रोच किया गया है। biggboss.tazakhabar ने बताया कि अनुपमा के एक्टर और सेलिब्रिटी मास्टर शेफ के विनर गौरव खन्ना को शो के लिए पूछा गया है। इस खबर के बाद गौरव के फैंस एक्साइटेड हो गए हैं। हालांकि अभी तक ये ऑफिशियली नहीं बताया गया है।

इन सितारों के नामों की भी हो रही है चर्चा
'बिग बॉस 19' के संभावित प्रतियोगियों की सूची में गौरव खन्ना के अलावा, यूट्यूबर लक्ष्य चौधरी, डिनो जेम्स, सुंदूस मौफकीर, ममता कुलकर्णी, मुनमुन दत्ता, अपूर्वा मखीजा, राज कुंद्रा, राम कपूर, गौतमी कपूर, मून बनर्जी, शशांक व्यास, अरहान अंसारी, डेजी शाह, खुशी दुबे, नील मोटवानी और शरद मल्होत्रा के नाम शामिल हैं। अब देखना है कि मेकर्स को कौन हां कहता है और कौन न।
इस बार बिग बॉस के जुलाई 2025 से शुरू होने की उम्मीद है। 'बिग बॉस' भारत का फेमस रियलिटी शो है। ये 'बिग ब्रदर' पर आधारित है। खैर'बिग बॉस' के थीम की बात करें तो हर बार की तरह 19वें सीजन की थीम भी अलग होगी। इसको लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। अब 'बिग बॉस तक' नामक एक सोशल मीडिया हैंडल के अनुसार, इस बार शो की थीम 'रिवाइंड' होगी। इसका मतलब है कि शो में कुछ पुरानी चीजें दोबारा देखने को मिल सकती हैं। जिससे दर्शकों को भी मजा आएगा।












Click it and Unblock the Notifications